CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

cm-bhajan-lal-sharma-action-against-officials-rajasthan-corruption-news

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

cm भजनलाल का बड़ा एक्शन अधिकारियों पर गिरी गाज

CM Bhajan Lal Action Officials: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक ऐतिहासिक और बेहद सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने सरकारी तंत्र में बैठे 'सफेदपोश' अपराधियों और लापरवाह अधिकारियों की कुंडली खंगालते हुए अभियोजन स्वीकृति और विभागीय जांच के 50 से ज्यादा प्रकरणों का एक साथ निस्तारण कर दिया।

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन

‘क्लीनअप ऑपरेशन' 

इस कार्रवाई के दायरे में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक बड़े अधिकारी से लेकर उपखंड अधिकारी (SDM), विकास अधिकारी और सचिव स्तर के कार्मिक आए हैं। राज्य सरकार के इस 'क्लीनअप ऑपरेशन' से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

CM Bhajan Lal Action Officials: अधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सुशासन की मिसाल पेश करते हुए IPS के एक अधिकारी के खिलाफ 2 अलग-अलग मामलों में संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से दण्ड की मात्रा बढ़ाने का कड़ा निर्णय लिया है। इसके साथ ही, निजी व्यक्तियों को अवैध लाभ पहुंचाने के आरोप में तत्कालीन SDM सहित PWD और महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है। अब इन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक

इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्व संग्रहण के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व आय में वृद्धि के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। राजस्व संग्रहण को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समय से कार्य सुनिश्चित किए जाए, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को और गति मिल सके।

[caption id="attachment_140026" align="alignnone" width="1319"]राजस्व संग्रहण के संबंध में समीक्षा बैठक राजस्व संग्रहण के संबंध में समीक्षा बैठक[/caption]

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।