Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का समापन

chhattisgarh-sushasan-tihar-2025

Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का समापन

sushasan tihar छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का समापन

33 जिलों में पहंचे सीएम साय, बोले- '5000 शिक्षकों की होगी भर्ती'

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की ओर से आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का 31 मई को समापन हो गया. 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार समापन धमतरी में हुआ. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के 33 जिलों का भ्रमण किया और गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया. [caption id="attachment_85203" align="alignnone" width="300"]सीएम साय x सीएम साय x[/caption]

सीएम साय ने  33 जिलों का किया दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, '8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार का आज धमतरी में समापन हुआ. इस दौरान मैंने प्रदेश के 33 जिलों का भ्रमण किया. गांवों में जन चौपाल लगाकर, लोगों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और समाधान सुनिश्चित किया. जिला मुख्यालयों पर समीक्षा बैठक की. यह अनुभव मेरे जीवन की मूल्यवान थाती है.

स्कूलों से राशन दुकान तक... CM ने किया निरीक्षण

सीएम साय ने आगे लिखा, 'हमारी सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले. हमारी नीतियां जमीन पर दिखे, यही करने की अपनी कोशिश रही है. सुशासन तिहार के दौरान मुझे शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को देखने का अवसर मिला. जब मैंने स्वयं जाकर स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों, राशन दुकानों, पीएम आवासों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया, तो स्पष्ट रूप से समझ आया कि हमारी नीतियां किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है.'

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

सीएम ने बताया कि आमजन से प्राप्त अमूल्य सुझावों से हमें शासन को और अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी. इस अभियान के दौरान हमने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण जैसा महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जिनका असर आने वाले समय में प्रदेश के भविष्य पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा. यहीं नहीं हमने शिक्षकों की चरणबद्ध भर्ती का भी निर्णय लिया है. प्रथम चरण में हम 5000 शिक्षकों की भर्ती करेंगे.

Read More :- JN.1 वैरिएंट, भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

मनोरंजन

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

राज्य

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बढ़ सकती है वर्षा।

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।