Bjp MLA News Ujjain: BJP विधायक के बेटे की दबंगई!

bjp-mla-news-ujjain-hindi-politics-news

Bjp MLA News Ujjain: BJP विधायक के बेटे की दबंगई!

By:

Ranu

bjp mla news ujjain bjp विधायक के बेटे की दबंगई

काफिला लेकर महाकाल लोक में घुसा

कलेक्टर ने काफिला रोककर लगाई क्लास

Bjp MLA News Ujjain: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल लोक में बीजेपी के रसूखदार विधायक का बेटा अपनी राजनीतिक दादागिरी दिखाते हुए नजर आया.जहां वो अपने काफिले के साथ सीधा महाकाल लोक में जा पहुंचा ... इस बीच मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने काफिले में मौजूद लोगों की जमकर क्लास लगाई.

गाडियों का काफिला लेकर पहुंचा विधायक का बेटा

उज्जैन महाकाल में शुक्रवार को नागपंचमी पर लाखों लोगों की भीड़ दर्शन करने के लिए पहुंची. लेकिन इस बीच देवास से BJP विधायक गायत्री राजे के बेटे विक्रम सिंह गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक में घुस गए. कलेक्टर और एसपी ने जब यह देखा तो उन्होंने दौड़ लगाकर गाड़ियों को रोका. कलेक्टर और एसपी ने कार ड्राइवर को जमकर हड़काया और वाहनों को जब्त करने के आदेश दे दिए. 4 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया.

Read More- MLA with snake News: शिव अवतार में बीजेपी विधायक

Bjp MLA News Ujjain: विधायक पुत्र ने मांगी माफी

हंगामे के बाद विक्रम सिंह ने माफी मांग ली। दैनिक भास्कर से उन्होंने कहा कि गलती से नो एंट्री में घुस गए थे। गलत टर्न ले लिया था। सब पुलिसवाले पहचानते थे। उन्होंने कहा कि गलती तो हुई है। हमने कहा कि जितना भी फाइन होता है हमसे ले लीजिए। फाइन आधे घंटे में भर देंगे।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

यहां तक थी गाड़ी ले जाने की परमिशन

विधायक विक्रम सिंह नीलकंठ द्वार से महाकाल लोक में घुसे। यहां कंट्रोल रूम के पास वीआईपी गाड़ियों को रोका जाता है। यहीं से वीआईपी पैदल या ई-कार्ट से मंदिर तक जाते हैं, लेकिन विक्रम सिंह ने ऐसा नहीं किया। वह गाड़ियों का काफिला कंट्रोल रूम से ले जाते हुए महाकाल लोक तक लेकर गए। यहां से वे मानसरोवर तक पहुंच गए थे। इस दौरान वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।