Bihar Elections: बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव... कांग्रेस प...

bihar-elections-2

Bihar Elections: बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव... कांग्रेस पर जमकर साधेंगे निशाना

bihar elections बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर साधेंगे निशाना

Bihar Elections:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार के चुनावी दौरे पर एक बार फिर भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे। वे 2 नवंबर को बिहार के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और जनता से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधेंगे। [caption id="attachment_114083" align="alignnone" width="189"]Bihar Elections Bihar Elections[/caption]

जनता को संबोधित करेंगे

कार्यक्रम के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:40 बजे फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के भेजा प्रखंड (मधेपुर) पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे फोकचाहा सुंदर विराजित प्रखंड (मधेपुर) में जनता को संबोधित करेंगे।

Bihar Elections: चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे पिपरा विधानसभा के किशनपुर पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर 12:40 बजे सुपौल विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर में आम सभा आयोजित होगी, जिसमें वे भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे।

पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे फतुहा हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे 4:10 बजे पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

Bihar Elections: मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ा जा सके

मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। बिहार में भाजपा की चुनावी मुहिम को गति देने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता के बीच ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। डॉ. मोहन यादव के भाषणों में विकास, सुशासन और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ा जा सके।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।