bihar-cm-nitish-kumar-inspects-patna-projects-gives-instructions

CM नीतीश ने किया पटना में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

By : Himani Shrotriya
CM नीतीश ने किया पटना में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM Nitish Patna Projects: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। CM ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अधिकारियों को इस परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसके पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
पटना में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण

लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूरा होने से लोगों को पटना से आने-जाने में आसानी होगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का तेजी से विकास होगा। CM ने कहा इस परियोजना के पहले चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक सम्पर्क बहाल हो चुका है।

CM Nitish Patna Projects: उत्तर बिहार से कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा इस परियोजना के पूर्ण होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा और उत्तर बिहार,  दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इस पुल के निर्माण से पटना के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के शहरों में जा सकेंगे। 

[caption id="attachment_133222" align="alignnone" width="1371"]कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना[/caption]

पिछले साल किया था उद्घाटन 

मुख्यमंत्री ने पिछले साल 23 जून को कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया था। पटना के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह और वैशाली अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किलोमीटर लंबाई के 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत 9.76 किलोमीटर लंबा पुल और 10 KM लंबे पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है।

टैग्स: बिहार

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026