CM नीतीश ने किया पशुपालन निदेशालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

bihar-cm-nitish-kumar-inspects-animal-husbandry-directorate-training-center

CM नीतीश ने किया पशुपालन निदेशालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

cm नीतीश ने किया पशुपालन निदेशालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण दिए निर्देश

CM Nitish Animal Husbandry: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वेटनरी कॉलेज परिसर में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल समेत भवन के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

[caption id="attachment_132992" align="alignnone" width="1371"]CM नीतीश ने किया पशुपालन निदेशालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण CM नीतीश ने किया पशुपालन निदेशालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण[/caption]

CM ने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा कराने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया। CM ने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हुआ, और यह किसानों और पशुपालकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

किसान ले सकेंगे प्रशिक्षण 

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में किसान आकर आधुनिक पशुपालन तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण ले सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसान ज्यादा आत्मनिर्भर बन सकेंगे। CM ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।  [caption id="attachment_132994" align="alignnone" width="1374"]नवनिर्मित भवन नवनिर्मित भवन[/caption]

CM Nitish Animal Husbandry: कौन रहा मौजूद?

निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी में अडानी समूह के नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

राज्य

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हुआ, जिसमें राज्य की शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

राज्य

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने एक निजी सीमेंट संयंत्र में 1 लाख 16 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 1 अरब रुपये से अधिक थी।

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

जुर्म गाथा

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला की हत्या हुई। पुलिस ने 24 घंटे में मामले को सुलझा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।