Bhopal road collapse incident: राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसी,सिस्टम की खुली पोल!

bhopal-road-collapse-bus-stuck-system-failure-2025

Bhopal road collapse incident: राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसी,सिस्टम की खुली पोल!

bhopal road collapse incident राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसीसिस्टम की खुली पोल

पटेल नगर में सड़क धंसी, बस फंसी

Bhopal road collapse incident: खबर राजधानी भोपाल से है जहां पटेल नगर में शुक्रवार को एक सिटी बस सड़क में बने गड्ढे में धंस गई। बताया जा रहा है कि टर्न लेते समय बस के दोनों पहिए अचानक धंस गए। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे... लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। अब इससे राजधानी की सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

दूसरे दिन दूसरी घटना से मचा हड़कंप

बतादें कि भोपाल में यह लगातार दूसरी घटना है... जब सड़क धंसने से बड़ा हादसा टला। इससे पहले गुरुवार को एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज के पास सड़क बारिश के चलते धंस गई थी। उस समय कोई राहगीर वहां मौजूद नहीं था...जिससे बड़ा हादसा टल गया।लेकिन गड्ढे होने के बाद राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा,ट्रैफिक जाम लग गया था। https://youtube.com/shorts/-HdGW5x8Kic?si=86uP9zlwaP-jsU23

 50 साल पुराना नाला जिम्मेदार,PWD ने दी सफाई

ज्योति टॉकीज के पास सड़क धंसने की घटना पर PWD ने बताया कि उस मार्ग के नीचे 50 साल पुराना भूमिगत नाला है... जिसकी दीवारें कमजोर होने के कारण सड़क धंस गई। विभाग द्वारा नाले की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा।

 सवालों के घेरे में सिस्टम

Bhopal road collapse incident: जानकारी के लिए बतादें कि लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रदेश की सड़क व्यवस्था और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं...अब लोग पूछ रहे हैं कि बरसात आते ही सड़कें क्यों जवाब देने लगती हैं? आखिर कब तक भोपाल जैसे स्मार्ट सिटी में लोग टूटी सड़कों और गड्ढों से डरते रहेंगे? read more: हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू  

संबंधित सामग्री

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल के एक बंद घर में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। शवों की पहचान हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में हुई।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

T20 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।