Rewa:  हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू

rewa-rainfall-flood-situation

Rewa:  हॉस्टल बना तालाब, नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू

rewa  हॉस्टल बना तालाब नाव से 45 छात्रों का रेस्क्यू

11 मजदूर 9 घंटे तक फंसे रहे अस्पताल की छत पर

बुधवार रात से हो रही मूसलधार बारिश ने रीवा शहर की तस्वीर ही बदल दी। चारों तरफ पानी-पानी और घरों में बहता सामान... मानो शहर नहीं, जलसागर बन गया हो। निराला नगर इलाके में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए, जबकि कई घरों में पानी आधी दीवार तक चढ़ गया।

 हॉस्टल में भरा 6 फीट पानी, नाव से बचाए गए छात्र

सरदार वल्लभ भाई पटेल बॉयज़ हॉस्टल में हालात इतने बिगड़ गए कि पहली मंजिल तक पानी भर गया। करीब 45 छात्र दूसरी मंजिल पर फंसे रहे, जिन्हें नाव की मदद से एक घंटे के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। छात्रों को अब पास के सरस्वती स्कूल स्थित राहत शिविर में रखा गया है।

 घर या तालाब?

निराला नगर की रहने वाली प्रिया शर्मा ने कहा, “एक दिन की बारिश में पूरा मोहल्ला तालाब बन जाता है। नगर निगम सालभर सोता रहता है। पहले से कोई तैयारी नहीं। क्या यही विकास है?”

निर्माणाधीन अस्पताल में 11 मजदूर 9 घंटे तक फंसे

रीवा से करीब 40 किमी दूर सथनी गांव में एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर 11 मजदूर (9 पुरुष, 2 महिलाएं) फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेज बहाव के बीच नाव से सभी को 9 घंटे बाद बाहर निकाला।

वार्ड-36 में लोहे की सीढ़ी गिरी, 20 लोगों को क्रेन से निकाला

बारिश के चलते वार्ड-36 में 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी गिर गई, जिससे दूसरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को क्रेन से नीचे उतारना पड़ा।

संबंधित सामग्री

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

सनातन

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। विशेष मंत्र और भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

देश-विदेश

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मामलों और 4 मौतों के साथ, भारत में कोरोना की वापसी हुई है। क्या फिर से मास्क पहनने का समय आ गया है?

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

देश-विदेश

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में रथयात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि मौतें भगदड़ के कारण नहीं, बल्कि बीमारी के कारण हुईं।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

राज्य

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

मध्य प्रदेश में नौ दिनों के बाद भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने भोपाल, बालाघाट और डिंडौरी में अलर्ट जारी किया है।