भोपाल में फिल्म ‘जुदाई’ जैसी हकीकत, प्यार, समझौता और पति की डेढ़ करोड़ की कीमत!

bhopal-judai-movie

भोपाल में फिल्म ‘जुदाई’ जैसी हकीकत, प्यार, समझौता और पति की डेढ़ करोड़ की कीमत!

भोपाल में फिल्म ‘जुदाई’ जैसी हकीकत प्यार समझौता और पति की डेढ़ करोड़ की कीमत

Bhopal judai movie: राजधानी भोपाल में महिला ने अपने पति को डेढ़ करोड़ रुपए में बेच दिया. आपको भी सुनकर हैरानी हो रही होगी. की आखिर ऐसे कैसे हो सकता है. की कोई पत्नी अपने पति का सौदा कर दें. तो ये घटना एक दम सच है. दरहसल राजधानी भोपाल के कुटुंब न्यायालय में रिश्‍तों के अजीब सौदे का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति से तलाक देने के लिए सहमति से करीब 1.5 करोड़ में समझौता कर लिया है.

[caption id="attachment_134028" align="alignnone" width="1181"]फिल्म ‘जुदाई’ जैसी हकीकत फिल्म ‘जुदाई’ जैसी हकीकत[/caption]

Bhopal judai movie: स्वीकार करते हुए पत्नी से अलग होने का फैसला लिया

काउंसलिंग के सूत्रों के अनुसार एक सरकारी विभाग में कार्यरत 42 वर्षीय अधिकारी ने अपनी 54 वर्षीय महिला अफसर के साथ संबंध स्वीकार करते हुए पत्नी से अलग होने का फैसला लिया. लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद और काउंसलिंग के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच करीब 1.5 करोड़ रुपये का आपसी समझौता तय हुआ. इस समझौते के तहत पत्नी को एक डुप्लेक्स मकान और 27 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे, ताकि उनकी दो बेटियों का भविष्य सुरक्षित रह सके.

बता दें की करीब पांच सालों तक चले काउंसलिंग सत्रों में पति ने स्पष्ट कहा कि.. वह अब वैवाहिक जीवन जारी नहीं रखना चाहता. पत्नी ने भी लगातार विवादों और मानसिक तनाव का हवाला दिया. बड़ी बेटी की शिकायत के बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां हिंदू मैरिज एक्ट के तहत सुलह की कोशिशें की गईं. हालांकि संबंधों में आई दरार भर नहीं सकी और अंततः आपसी सहमति से अलगाव का रास्ता चुना गया.

प्रोजेक्ट और मीटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी एक ही विभाग में कार्यरत थे. अपनी अफसर के साथ प्रोजेक्ट और मीटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां निजी संबंध में बदल गईं. जब पति का व्यवहार बदला तो परिवार में तनाव बढ़ने लगा. और लड़ाई झगड़े होने लगे.

Bhopal judai movie: बेटी की पहल से न्यायालय की एंट्री

परिवार में रोजाना के झगड़ों से परेशान 16 साल की बेटी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद अनिवार्य काउंसलिंग शुरू हुई. पांच सालों तक चली इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं. समझौते के तहत पत्नी को भोपाल में स्थित एक डुप्लेक्स मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 1.23 करोड़ रुपये है, और 27 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे. कुल पैकेज लगभग 1.5 करोड़ रुपये का है. यह राशि बेटियों की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की गई है.

संबंधित सामग्री

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

लाइफ स्टाइल

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।