Parvati Gufa Temple Bhojpur: भोजपुर की गुफा में है मां पार्वती का दिव्य धाम, जहा...

bhopal-bhojpur-parvati-gufa-mandir-divya-dham-manokamna

Parvati Gufa Temple Bhojpur: भोजपुर की गुफा में है मां पार्वती का दिव्य धाम, जहां पूरी होती है हर मनोकामना!

parvati gufa temple bhojpur भोजपुर की गुफा में है मां पार्वती का दिव्य धाम जहां पूरी होती है हर मनोकामना

Parvati Gufa Temple Bhojpur: भोजपुर में बेतवा नदी के किनारे स्थित माता पार्वती का गुफा मंदिर प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व का संगम है। यह मंदिर एक प्राकृतिक गुफा में स्थित है, जो पानी के कटाव से निर्मित हुई है। गुफा के मुख में माता पार्वती की दिव्य प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों के लिए श्रद्धा और शांति का केंद्र बन चुकी है। Read More:  Correct Direction of Placing Shivling: घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं? इस दिशा में रखें शिवलिंग…

छह गुफाओं का समूह, नव निर्माण पिछले 50 वर्षों में...

यहां कुल छह गुफाएं हैं, जिनमें से वर्तमान स्वरूप का नव निर्माण पिछले लगभग 50 वर्षों में किया गया है। मंदिर के महंत बाबू भारती के अनुसार, यह गुफा 1965 में भोजपुर डैम खाली होने के बाद अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह पूरा क्षेत्र वीरान और निर्जन था।

नवरात्रों में संतान की कामना से पहुंचते हैं दंपत्ति...

माता पार्वती के इस गुफा मंदिर में नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना लेकर आते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। शिव मंदिर के दर्शन के बाद भक्त माता पार्वती के दर्शन को अनिवार्य मानते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि माता के दर्शन के बिना शिव दर्शन अधूरे हैं।

प्राकृतिक गुफा में शिवलिंग, गणेश और कार्तिकेय की भी मूर्तियां...

गुफा में माता पार्वती की प्रतिमा के साथ भगवान शिव का शिवलिंग, श्री गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां भी स्थापित हैं। यह स्थान तपस्थली और ध्यान का आदर्श केंद्र माना जाता है। भक्तों का मानना है कि यहां किए गए ध्यान से मन एकाग्र होता है और तप का फल कई गुना बढ़ जाता है।

अब संरक्षित स्थल, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

आज यह गुफा मंदिर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है। पर्यटन विकास के तहत इसे सुरक्षित और सुगम बनाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालु कुछ समय बैठकर शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। नवविवाहित जोड़े माता पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।