Bhajanlal Sharma meets PM Modi: देश के मुखिया से राजस्थान के मुखिया ने की मुलाका...

bhajanlal-sharma-pm-modi-meeting-development-and-politics

Bhajanlal Sharma meets PM Modi: देश के मुखिया से राजस्थान के मुखिया ने की मुलाकात,विकास योजनाओं ले लेलकर राजनीतिक तक हुई चर्चा

bhajanlal sharma meets pm modi देश के मुखिया से राजस्थान के मुखिया ने की मुलाकातविकास योजनाओं ले लेलकर राजनीतिक तक हुई चर्चा

संसद भवन में हुई 40 मिनट की मुलाकात

Bhajanlal Sharma meets PM Modi: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। करीब 40 मिनट तक चली इस मुलाकात में प्रदेश की विकास योजनाओं, हालिया घटनाओं और संगठनात्मक फीडबैक पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद राज्य में जर्जर स्कूलों के सुधार और संसाधन आवंटन से संबंधित योजनाएं प्रधानमंत्री को बताईं।

 मुख्यमंत्री ने जताया आभार, साझा की भावनाएं

मुलाकात के बाद सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सहयोग के लिए राजस्थान की जनता की ओर से आभार। डबल इंजन सरकार प्रत्येक वर्ग को न्याय सुनिश्चित कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Bhajanlal Sharma meets PM Modi:

read more: नागपंचमी पर खुले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,दर्शन के लिए पहुंचे लाखो भक्त

 पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मुलाकात से तुलना

गौर करने वाली बात यह है कि सीएम शर्मा की यह भेंट एक दिन पहले वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हुई है। इस लिहाज से राजनीतिक हलकों में इस भेंट को भाजपा के अंदरूनी समीकरण और संभावित रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों से विकास मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली दौरे के पहले दिन सीएम शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इन बैठकों में मनरेगा की ₹4,384 करोड़ की लंबित राशि, 7.46 लाख नए ग्रामीण आवास, जयपुर मेट्रो फेज-2, ई-बस योजना, और जल जीवन मिशन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम

Bhajanlal Sharma meets PM Modi: सीएम भजनलाल शर्मा की इस दिल्ली यात्रा को प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा के आगामी संगठनात्मक फैसलों, राज्यों में संसाधन आवंटन और नीति निर्धारण के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण संकेत देता है।

read more: उत्तराखंड में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई तेज, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

 

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।