Earthen Pot vs Refrigerator Water: बिजली बिल बचाव से लेकर स्वास्थ तक मिलेगी राहत...?

benefits-of-earthen-pot-water

Earthen Pot vs Refrigerator Water: बिजली बिल बचाव से लेकर स्वास्थ तक मिलेगी राहत...?

earthen pot vs refrigerator water बिजली बिल बचाव से लेकर स्वास्थ तक मिलेगी राहत

Earthen Pot vs Refrigerator Water: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की पहली जरूरत होती है ठंडा पानी। आधुनिक दौर में अधिकतर लोग पीने के पानी को ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज का उपयोग करते है। लेकिन हमारे पूर्वजों द्वारा सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला मटका, न सिर्फ पानी को प्राकृतिक तरीके से ठंडा करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। Read More: Shakti Dubey All India Topper: UPSC रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल… अब भी गांवो में ज्यादातर लोग मटके का ही प्रयोग करते है, गांवो में बुजुर्ग लोग सुझाव देते हैं, कि फ्रिज का पानी काफी नुकसान दायक है, साथ ही फालतू में बिजली का बिल भी बढ़ता है। लेकिन मटके का पानी आपको ठंडक भी देगा और स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। और इसमें कोई बिजली नही लगती। Earthen Pot vs Refrigerator Water

Earthen Pot vs Refrigerator Water: कैसे ठंडा करता है मटका पानी को?

मटके का निर्माण मिट्टी से होता है और इसकी सतह छिद्रदार होती है। जब इसमें पानी भरा जाता है, तो कुछ मात्रा में पानी इसकी दीवारों से धीरे-धीरे वाष्पित हो जाता है। यह वाष्पीकरण एक शीतलन प्रक्रिया है जिसमें पानी की ऊपरी परत की गर्मी उड़ जाती है, जिससे पानी ठंडा रहता है। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी बिजली के होती है और पूरी तरह प्राकृतिक होती है।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभ...

गले को खाराब होने से बचाए...

फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी अक्सर गले की खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं का कारण बनता है। वहीं मटके का पानी ठंडा होता है, लेकिन वह शरीर के तापमान से बहुत अधिक नीचे नहीं जाता। इसलिए इससे खांसी, सर्दी, गले में खरास इस तरह की समस्या भी नहीं होती

पाचन में सहायक...

आयुर्वेद के अनुसार, मटके का पानी शरीर की 'त्रिदोष' (वात, पित्त, कफ) की स्थिति को संतुलित करने में मददगार साबित होता है। यह अग्नि (पाचन शक्ति) को मजबूत करता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके विपरीत, फ्रिज का ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और भोजन के पाचन में बाधा बन सकता है।

प्राकृतिक मिनरल्स से भरपूर...

मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व (micro-nutrients) जब पानी में मिलते हैं तो वह उसे और अधिक स्वास्थ्यवर्धक बना देते हैं। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि आवश्यक खनिज तत्वों की भी पूर्ति करता है। यह ताजगी का अहसास दिलाता है। और यह अपने आप ठंडा रहता है, इलेक्ट्रिक की जरुरत नहीं होती।

पर्यावरण के लिए वरदान..

मटका पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बनाया जाता है और जैविक रूप से नष्ट हो सकता है। इसके निर्माण में न तो किसी रसायन की आवश्यकता होती है, न ही ऊर्जा की खपत। इसके उलट, फ्रिज बनाने में भारी मात्रा में धातुओं, प्लास्टिक और ऊर्जा का उपयोग होता है, साथ ही यह बिजली की निरंतर खपत बढ़ाता है जो कि पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है।

कम खर्चा लाभ ज्यादा...

एक अच्छी गुणवत्ता वाला मटका 100 से 300 रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है और यह वर्षों तक उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं फ्रिज में हजारों रुपये लग जाते हैं, और खराब होने पर भी ज्यादा पैसे हो जाते है। और उसके रखरखाव पर भी खर्च होता है। और नुकसान भी करता है।

चिकित्सकों और विशेषज्ञों की राय...

डॉ. कविता त्रिपाठी, एक आयुर्वेदाचार्य कहती हैं, “मटके का पानी शरीर की तासीर को संतुलित करता है। यह एक प्राकृतिक कूलेंट है और कई बीमारियों को रोकने में सहायक होता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन पाचन और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी होता है।” पर्यावरण विशेषज्ञ आदित्य रावल के अनुसार, “हर घर में मटके का उपयोग बढ़ाया जाए तो इससे बिजली की बचत होगी, कार्बन फुटप्रिंट कम होगा और मिट्टी से बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी जिससे स्थानीय कुम्हारों और हस्तशिल्पियों को भी रोजगार मिलेगा।”

Earthen Pot vs Refrigerator Water: निष्कर्ष

हालांकि मटका एक उत्कृष्ट विकल्प है, लेकिन इसकी नियमित रुप से सफाई जरूरी होती है ताकि इसमें जीवाणु न पनपें, जिससे लंबे समय तक मटका चले और आपको पानी ठंडा मिलता रहे, वहीं आज के छोटे शहरी घरों में फ्रिज तो जरूरी वस्तु बन चुका है, ऐसे में मटके का प्रयोग भूल चुके है। लेकिन मटका फ्रिज से ज्यादा बेहतर है।

संबंधित सामग्री

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

राज्य

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

देश-विदेश

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टल गई, जबकि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में।

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

राज्य

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल में निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन खुलने जा रहा है, जिससे यात्री दबाव कम होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 28 जुलाई को उद्घाटन करेंगे।