बारां जिला परिषद की बैठक में विकास और जनसुविधाओं पर जोर, पेयजल व स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश

baran-district-council-meeting-development-water-health

बारां जिला परिषद की बैठक में विकास और जनसुविधाओं पर जोर, पेयजल व स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश

बारां जिला परिषद की बैठक में विकास और जनसुविधाओं पर जोर पेयजल व स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश

 जिला प्रमुख उर्मिला भाया की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Baran district council meeting 2025: बारां जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को जन सुविधा केन्द्र सभागार में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं और मौसमी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। जिला प्रमुख ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनहित को सर्वोपरि रखने की बात कही।

पेयजल आपूर्ति और मॉनिटरिंग पर खास फोकस

बैठक में जिले में भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट को प्राथमिक मुद्दा मानते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत, टैंकरों से नियमित जलापूर्ति और उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान कर आमजन और मवेशियों को राहत पहुंचाने की बात कही गई। read more: सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक

सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर ठोस सुझाव

जिला प्रमुख ने अधूरी पड़ी सड़कों के पेचवर्क और सुदृढीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु आपूर्ति, ट्रांसफार्मर समय पर बदलने और झूलते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं बैठक में कोयला, मिर्जापुर जैसे गांवों में डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया।

मौसमी बीमारियों और श्मशान भूमि पर भी रही चर्चा

बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं की उपलब्धता, फॉगिंग और एंटी लार्वा गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए। खांखरा गांव में श्मशान भूमि न होने की समस्या पर एडीएम दिवांशु शर्मा ने कहा कि ऐसे गांवों से प्रस्ताव मंगवाकर शीघ्र ही भूमि आवंटन किया जाएगा।

 जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत और आधारभूत विकास पर प्रगति रिपोर्ट

Baran district council meeting 2025: पीएचईडी विभाग ने ‘हर घर नल योजना’ और स्वीकृत पेयजल परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, सड़कों और पुलियों से संबंधित कार्यों पर भी समीक्षा की गई। बैठक में उप जिला प्रमुख, सीईओ, एडीएम, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

read more: महाकाल मंदिर में दुनिया की पहली 6D आरती

संबंधित सामग्री

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश शुरू हुई है। शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

राज्य

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।