Ban Sports Minister ON India Relations: बांग्लादेश सुधारना चाहता है भारत से रिश्ते!

ban-sports-minister-aminul-haque-on-india-relations

Ban Sports Minister ON India Relations: बांग्लादेश सुधारना चाहता है भारत से रिश्ते!

ban sports minister on india relations बांग्लादेश सुधारना चाहता है भारत से रिश्ते

Ban Sports Minister ON India Relations: बांग्लादेश और भारत के बीच काफी दिनों से सुरक्षा कारणों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, जिसकी वजह से बांग्लादेश ने भारत आकर T20 मैच खेलने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटाकर स्कॉटलैंड टीम को शामिल किया गया। लेकिन अब बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक बन गए। इस पोस्ट को संभालने के बाद उन्होंने BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही है।

उन्होंने ने कहा कि- 'वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं।'

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स मिनिस्टर का बयान

नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक ने कहा कि - 'शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।'

PM मोदी ने तारिक रहमान को दी थी बधाई

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने पर तारीक रहमान को 13 फरवरी के दिन PM मोदी ने बात कर उन्हें जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि- 'वे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं।'

BNP ने एक्स पर पोस्ट कर PM मोदी को दिया था धन्यवाद

BNP ने एक्स पर ट्वीट कर पीएम मोदी के बधाई संदेश देने पर उनका शुक्रियादा किया था। और पार्टी ने कहा कि- ‘हम भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने को तैयार हैं। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा।’

बता दें कि, T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम भी खेलने वाली थी, उनके मैच मुंबई और कोलकाता में होने वाले थे। लेकिन, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से मना कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टीम को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया।

जानिए पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत IPL नीलामी के बाद हुई। जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा। इसका भारत में विरोध हुआ, क्योंकि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमला किया जा रहा था। इसके बाद BCCI ने रहमान को IPL से रिलीज कर दिया। इससे BCB भड़क गया और भारत में खेलने से इनकार कर दिया, कहा कि भारत में खेलना बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खतरा है।

बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान
   

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।