Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपो...

babil-khan-clarifies-bollywood-statement-celebs-support

Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपोर्ट में आए कई सितारे...?

babil khan video clarified बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब सपोर्ट में आए कई सितारे

Babil Khan Video clarified: हाल हि में इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी वीडियों वायरल होने लगी, उस वीडियों में वो रोते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कुछ सितारों को बहुत रुड बताया। फिर कुछ देर बाद उन्होंने अपने अकाउंट से वो वीडियो डिलीट कर दिया था। और अकाउंट भी डिएक्टीवेट कर दिया था, लेकिन आज एक्टिव हुए और उस पर सफाई दे दी है। वहीं अब उनके सपोर्ट में कई सितारे सामने आए हैं, जिसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, हर्षवर्धन शामिल हैं। Read More: Babil Khan Viral Video: अनन्या, अर्जून, शनाया जैसे लोग..रोते-बिलखते इरफान खान के बेटे ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बाबिल ने स्टोरी शेयर कर लिखा कि-

उन्होंने कहा कि- 'अकाउंट डिलीट करने से पहले उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसे 'बेहद गलत तरीके से पेश किया गया'। उन्होंने अपने दोस्तों सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, गौरव आदर्श और अरिजीत सिंह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।'

Babil Khan Video clarified: इन कलाकारों ने बाबिल का किया सपोर्ट...

अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट...

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने बाबिल की स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- ‘तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार और अच्छी ऊर्जा बबली मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।’

सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया सपोर्ट...

एक्टर ने बाबिल खान का सपोर्ट करते हुए बाबिल की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'मुझे इतिहास लिखना है किताब नहीं।' इस वीडियो में बाबिल कुछ लिखते हुए नजर आ रहें हैं। फिर दूसरी स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- 'मैं आमतौर पर कभी भी अपने और अपने साथियों के बारे में लिखी गई बकवास में शामिल नहीं होता, लेकिन ये पर्सनल है। इसलिए इंटरनेट के सभी Redditors, गॉसिप कॉलम्स और मीडिया पोर्टलों से कहना चाहता हूं बस अब रुक जाइए। हमने नफरत को पसंद करना शुरू कर दिया है और प्यार से नफरत करने लगे हैं। क्या वाकई हम इतनी दूर आ गए हैं?' 'यहां ड्रामे की तलाश करना बंद करें, हम सभी स्क्रीन पर आपके मनोरंजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शायद वहां थोड़ी कमी रह गई होगी कि आप हमारी पर्सनल लाइफ में वो ढूंढने लगे हो? कोशिश जारी है हमारी तरफ से और आप भी कोशिश करें कि कोई भी जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें।'

Babil Khan Video clarified: हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को शराब से दूर रहने की दी सलाह...

एक्टर ने बाबिल की मेंटल हेल्थ समझते हुए उनको सपोर्ट करते और शराब से दूर रहने की सलाह देते हुए लिखा कि- ‘डियर बाबिल, आपकी एक्टिंग गॉड गिफ्टेड या जेनेटिक है। हम चाहते हैं कि आप इस विरासत को आगे बढ़ाएं। बस दिल लगाकर अपने काम में सबसे अच्छा देने की कोशिश कीजिए। पार्टी और इवेंट्स से थोड़ा दूर ही रहिए, ताकि बेवजह के लोगों से बचा जा सके। मैं फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैंने यह सीखा है कि लोग आपके साथ तभी बुरा व्यवहार करेंगे जब आप उन्हें इसकी इजाजत देंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी जगह पर मजबूती से डटे रहें। और हां, कृपया शराब और ऐसी किसी भी चीज से दूर रहिए, क्योंकि सही मायनों में मजबूती से खड़े रहने के लिए ताकत और साफ सोच की जरूरत होती है।

मैंने हमेशा बाबिल बहुत का साथ दिया - राघव

राघव जुयाल ने एक इंटरव्यूं में कहा कि- 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों कहा। अगर आपने मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट देखे हैं, तो मैंने हमेशा उसका बहुत साथ दिया है।वह जाहिर तौर पर बहुत परेशान है। मैंने उसकी मां सुतापा मैम से बात की और उन्होंने कहा कि वह एंग्जाइटी अटैक से गुजर रहा है। वह हैदराबाद है। उसे कल शूटिंग शुरू करनी करनी थी। अब वह घर आ रहा है। उसे आराम करने की जरूरत है। उसे यह समझने की जरूरत है कि हम सब उसके लिए यहां हैं।'

बाबिल ने शेयर की राघव के साथ तस्वीर...

जानें क्या है पूरा मामला

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक वीडियों शेयर किया था और कहा था कि- 'बॉलीवुड बहुत फेक जगह है। मैं केवल आप लोगों को ये बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक ​​कि अरिजीत सिंह जैसे बहुत लोग हैं, ऐसे बहुत सारे नाम हैं। बॉलीवुड काफी खराब है, और ये लोग काफी रूड है।” https://youtu.be/Sv7Qb5YwZL0

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।