Avneet React On Plastic Surgery: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा!

avneet-react-on-plastic-surgery-rumours

Avneet React On Plastic Surgery: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा!

avneet react on plastic surgery अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा

Avneet React On Plastic Surgery: एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं हैं। उन्हें देखकर कुछ लोगों ने दावा किया था कि- उन्होंने बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इन अफवाहों पर अवनीत ने अब चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि- उनके लुक में ग्लो आना पूरी तरह नेचुरल है। उम्र के साथ सबके लुक में और बॉडी फीचर्स में बदलाव आना नॉर्मल है।

उम्र के साथ होता है बदलाव

एक इंटरव्यू के दौरान अवनीत से पूछा गया कि- 'जब आपका ग्लोअप हो जाता है और लोग समझते है कि उसने जरूर सर्जरी करवाई है या बोटॉक्स कराया है. क्या आपको भी ऐसे कमेंट्स आते है?'

अवनीत ने जबाव देते हुए अवनीत ने कहा कि- 'मैं ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती हूं। लेकिन इस मामले में मैं यही बोलना चाहूंगी कि आप अपनी बचपन की फोटो देखो और अब की देखो। आप लोग भी अलग दिख ही रहे होगे। सब बड़े होते है, हमारे फीचर्स थोड़े चेंज होते है।'

 

उन्होंने कहा कि-

' जैसे-जैसे आप बड़े होते हो आप एक अलग इंसान बनते हो और मेरे भी फीचर्स बहुत चेंज हुए है। मैं और बड़ी हो जाऊंगी तो हमेशा ऐसे ही नहीं दिखूंगी। ये सब बहुत ही नेचुरल है, मैंने कोई सर्जरी या बोटॉक्स नहीं कराया है। मैं बचपन से अब तक वैसे ही हूं, मेरी आंखें सेम है, मैं जैसी भी दिखती हूं सब नेचुरल है, मेरी मम्मी की वजह से'

छोटी उम्र से कर रही एक्टिंग

अवनीत बहुत छोटी उम्र से ही टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। वो महज 8 साल की उम्र में, साल 2010 में डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लील मास्टर्स' में नजर आई थी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में 'मेरी मां' सीरियल से की। इसी के साथ उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

बता दें कि, उन्होंने 'अलादीन - नाम तो सुना होगा' में यासमीन और 'टीकू वेड्स शेरू' (फिल्म)से पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने 2014 में 'मर्दानी' से फिल्मों में और उससे पहले टीवी पर बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया।

  Also Read- नाग लोक का रोमांच लेकर आ रहे कार्तिक आर्यन, ‘नाग्ज़िल्ला’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।