IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को भिड़ेंगे, दुबई में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला!

asia-cup-2025-india-pakistan-dubai-clash

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को भिड़ेंगे, दुबई में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला!

ind vs pak asia cup 2025 भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को भिड़ेंगे दुबई में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप 2025 के मैचों के वेन्यू का ऐलान किया। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। Read More: India vs England Test 2025: द ओवल में रोमांचक मुकाबला, इंग्लैंड को मिला 374 रन का टारगेट… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और सुपर -4 में भी इनका आमना - सामना हो सकता है।

14 सितंबर को दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला..

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और सुपर-4 में भी इनका आमना-सामना हो सकता है। भारत ग्रुप स्टेज में 10 सितंबर को UAE, 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा। भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE एक ही ग्रुप में हैं।

सुपर-4 और फाइनल की संभावनाएं...

अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-4 में पहुंचते हैं, तो उनका दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को हो सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। यदि दोनों टीमें टॉप पर रहीं तो फाइनल में भी भिड़ंत संभव है।

पिछला एशिया कप पाकिस्तान ने होस्ट किया था...

2023 में एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से वहां नहीं खेला। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे, और भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

भारत-पाक रिश्तों में तनाव...

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा। इसी कारण टूर्नामेंट को UAE में कराया जा रहा है।

भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार जीता एशिया कप...

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब तक यह 16 बार खेला जा चुका है। भारत ने इसे 8 बार, श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार जीता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने UAE में खेले थे मैच...

फरवरी-मार्च में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू UAE में आयोजित हुए थे। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

2023 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाक टीम...

पाकिस्तान की टीम 2023 वर्ल्ड कप खेलने भारत आई थी और अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को भारत-पाक मैच खेला गया। भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता था।

2008 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज बंद...

2008 मुंबई हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई। दोनों टीमें अब सिर्फ ICC और ACC टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आती हैं। टीम इंडिया ने 2008 में पाकिस्तान का आखिरी दौरा किया था, जहां भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। वहीं, पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।      

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।