मेरे से अब नहीं हो रहा, मैं जा रही हूं..आरा में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड

arrah-girl-student-suicide-before-exam

मेरे से अब नहीं हो रहा, मैं जा रही हूं..आरा में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड

मेरे से अब नहीं हो रहा मैं जा रही हूंआरा में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड

arrah student suicide: एग्जाम का प्रेशर कभी-कभी इतना ज्यादा हो जाता है कि बच्चे सोचने समझने की क्षमता खो देते है, और अगर एग्जाम बोर्ड का हो तो स्ट्रेस कभी-कभी खुशहाल जिंदगी पर भी हावी हो सकता है। बिहार के आरा में CBSE इंटरमीडिएट फिजिक्स का एग्जाम शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एक छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में 18 साल की छात्रा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

‘अब नहीं हो रहा’

परिजनों का कहना है कि, आत्महत्या के बाद छात्रा के गले पर काले रंग के निशान भी मिले हैं। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की बेटी अनन्या कुमारी(18) के तौर पर हुई। आज उसका फिजिक्स का पेपर था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया, और मरने की वज बताई। नोट में लिखा-

'मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबीयत हमेशा खराब रहती है। सब मेरी गलती है, मेरे चलते मेरे घर वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, मैं जा रही हूं। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना...बाय अनन्या/ गौरी'

[caption id="attachment_135422" align="alignnone" width="1057"]सुसाइड नोट सुसाइड नोट[/caption]

arrah student suicide: पंखे से लटकी

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अनन्या अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली।

[caption id="attachment_135431" align="alignnone" width="1059"]मृतका अनन्या मृतका अनन्या[/caption]

पिता बोले - परीक्षा मत दो

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक अनन्या बीमार रहती थी। पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। उसने कई बार अपने परिजनों को भी कहा था- ‘मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।’ तब उसके पिता सतीश कुमार ने कहा- अगर दिल नहीं है तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। इस वजह से वो टेंशन में रहती थी। जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।

एक्टर की भांजी थी अनन्या

मृतक अनन्या भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर ओम प्रकाश ओझा (OP कश्यप) की भांजी थी। OP कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में जेपी सिंह के राइट हैंड सूरज का रोल किया था। वह संघर्ष और सन ऑफ बिहार जैसी कई फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

ट्रेन से कूदकर आत्महत्या

arrah student suicide: इससे पहले भी बीते मंगलवार को मसौढ़ी के खरजमा की छात्रा कोमल कुमारी ने परीक्षा छूट जाने के बाद ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। बरनी स्थित केंद्र पर उसकी परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देने के लिए सोमवार को ही वो अपने रिश्तेदार के यहां महाराजचक गई थी। सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम था, लेकिन वह 9:10 बजे पहुंची। तब तक गेट बंद कर दिया गया था। काफी कोशिश की पर जब प्रवेश नहीं मिला तो वह लौट आई।

   

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।