Amisha and Shraddha On ‘Saiyaara’: अमीषा पटेल ने 'सैयारा' कपल को दी बधाई, श्रद्ध...

amisha-patel-shraddha-saiyaara-reaction

Amisha and Shraddha On ‘Saiyaara’: अमीषा पटेल ने 'सैयारा' कपल को दी बधाई, श्रद्धा भी हुईं फिल्म की दीवानी!

amishashraddha on ‘saiyaara’ अमीषा पटेल ने सैयारा कपल को दी बधाई श्रद्धा भी हुईं फिल्म की दीवानी

Amisha and Shraddha React On ‘Saiyaara’: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी के डॉरेक्शन में बनी रोमैंटिक फिल्म “Saiyaara” बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दर्शको को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म के मेंन कलाकार अहान पांडे औऱ अनीत पड्डा की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहें हैं। इस मूवी की तारीफ न सिर्फ क्रिटिक्स और फैंस कर रहें हैं बल्कि इसकी तारीफ कई सेलिब्रिटी भी कर रहें है। कुछ दिनों पहले करण जौहर ने फिल्म का रिव्यू दिया था और इस पर अब 'कहो ना...प्यार है' की अमीषा पटेल और 'आशिकी 2' की फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भी इस फिल्म को लेकर रिएक्शन सामने आया है। Read More: Karan Johar ‘Saiyaara’ Reaction: करण जौहर ने की ‘Saiyaara’ की तारीफ, ट्रोलर को दिया करारा जवाब! आपको बता दें कि, इस फिल्म कि तुलना साल 2000 में रिलीज हुई सुपरहिट डेब्यू फिल्म 'कहो ना...प्यार है' से की जा रही है।

अमीषा ने दी शुभकामनाएं...

एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर 'सैयारा' मूवी के लीड कलाकारों को बधाई दी और कहा कि- "सैयारा के कपल अहान और अनीत को ढेर सारी शुभकामनाएं! आगे की फिल्मों में भी ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते रहो! कहो ना…प्यार है हमेशा चमकता रहे और फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है।"

फिल्म नहीं देखी, लेकिन तुलना देखकर हुई खुशी...

सोमवार को जब मीडिया ने अमीषा से 'कहो ना प्यार है..' फिल्म से तुलना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- "मैंने अभी तक 'सैयारा' नहीं देखी है, और मेरे किसी दोस्त ने भी नहीं देखी। इसलिए फिल्म पर कमेंट करना ठीक नहीं होगा। लेकिन हां, मैंने सोशल मीडिया पर इसकी तुलना देखी है। पीआर टीम्स भी रिलीज़ से पहले से ही इस तुलना को प्रमोट कर रही थीं।"

25 साल बाद फिर वही जादू?

अमीषा ने कहा कि -

"जब मैं और ऋतिक रोशन ने 'कहो ना... प्यार है' से डेब्यू किया था, तो हम रातों-रात इंटरनेशनल क्रश बन गए थे। हमारी किसी से तुलना नहीं हुई थी। अब अगर 25 साल बाद किसी डेब्यू लव स्टोरी की तुलना हमारी फिल्म से हो रही है, तो यह इस बात का सबूत है कि 'कहो ना... प्यार है' आज भी इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क है।"

नए सितारों को फिर से दी थी शुभकामनाएं...

अमीषा ने बातचीत खत्म करते हुए कहा - "मैं बहुत आभारी हूं कि हमारी फिल्म आज भी याद की जाती है। मैं अहान और अनीत को फिर से शुभकामनाएं देती हूं – उम्मीद है कि ये नया कपल आगे भी गदर मचाता रहेगा। 25 साल लगे, लेकिन आखिरकार किसी की डेब्यू फिल्म की तुलना हमारी कल्ट फिल्म से हो रही है।"

'Saiyaara' मूवी की श्रद्धा हुई दिवानी...

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सैयारा मूवी की तारीफ की और 21 जून की रात उन्होंने अपनी स्टोरी में सैयारा मूवी के लास्ट का सीन डाला और उसमें लिखा कि- "सैयारा से आशिकी हो गयी है मुझे" दूसरी स्टोरी में मूवी के एक इमोशनल फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- 'प्योर सिनेमा...प्योर ड्रामा...प्योर मैजिक, उफ...बहुत टाइम बाद इतना इमोशन फिल किया है।' और उस पोस्ट में अनीत काफी इमोशनल है, उनकी आंखो में दर्द और प्यार दिखाई देता जिसके लिए श्रद्धा ने लिखा - 'इस मूमेंट के लिए 5 बार देखूंगी।'

फ्रेश केमिस्ट्री से सजी कास्टिंग…

फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। ‘सैयारा’ उन युवाओं की कहानी है जो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन हालात उन्हें रिश्तों की असली परख कराते हैं।

कब रिलीज हुई ‘सैयारा’?

फिल्म 18 जुलाई को बॉक्सऑफिस में रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी, निर्देशन और संगीत रिलीज होने से पहले ही यह दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना चुकी थी। लोगों ने ट्रेलर देखकर ही फिल्म की काफी तारीफ की।

संबंधित सामग्री

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

राज्य

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

ATS-NIA ने कर्नाटक से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की योजना बनाई थी। उसके पास से हथियारों की तस्वीरें और पाकिस्तानी संपर्क मिले।

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

राज्य

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

चंडीगढ़ और मोहाली से निहंग सिखों का एक बड़ा समूह उत्तराखंड के लिए रवाना होने वाला है, जहाँ वे गुरुद्वारों की व्यवस्था का जायजा लेंगे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।