Aamir Meet President Murmu: राष्ट्रपति भवन में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, फ...

aamir-khan-president-murmu-sitaare-zameen-par-screening

Aamir Meet President Murmu: राष्ट्रपति भवन में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, फिल्म की टीम के साथ महामहिम ने देखी मूवी!

aamir meet president murmu राष्ट्रपति भवन में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग फिल्म की टीम के साथ महामहिम ने देखी मूवी

राष्ट्रपति भवन में 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस फिल्म में असली न्यूरोडायवर्जेंट कंडीशन्स से प्रभावित लोगों को दिखाया गया है। आमिर खान के साथ फिल्म की पूरी टीम भी इस अवसर पर मौजूद रही। यह फिल्म साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। और इस फिल्म में 10 नए कलाकार हैं जो खुद दिव्यांग हैं। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म 'कैम्पियोन्स' की आधिकारिक रीमेक है।

राष्ट्रपति के एक्स से पोस्ट की गईं तस्वीरें...

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर इस खास मुलाकात और स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा की गई हैं। पोस्ट में लिखा कि - "प्रसिद्ध फिल्ममेकर और अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की है।"

दूसरी पोस्ट में लिखा कि-

एक अन्य पोस्ट में बताया गया है कि - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस फिल्म में असल में न्यूरोडायवर्जेंट कंडीशन्स से पीड़ित लोगों को दिखाया गया हैं, जो विविधता, समानता और समावेशन का प्रेरणादायक संदेश देती है। फिल्म के निर्माता और लीड एक्टर आमिर खान के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद रही।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार कमाई..

रिपोर्ट के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' ने वर्ल्डवाइड लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने चार दिनों में ही भारत में लगभग 66.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म देसी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म की कहानी…

गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) एक जूनियर बास्केटबॉल कोच है — छोटा कद, लेकिन बड़ी हठ और आत्म-अहम से भरा हुआ। वह अपनी मां (डॉली अहलूवालिया) के साथ रहता है, और उसकी अपनी पत्नी (जेनेलिया डिसूज़ा) से अनबन चल रही है, जो कभी एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई थी लेकिन अब वह सपना अधूरा रह गया है।

जीवन की ठोकरें और एक सजा जो बदल देती है सबकुछ

गुलशन का पेशेवर जीवन भी पटरी से उतरा हुआ है। खेल संस्थान से निलंबन, बार-बार उसकी हाइट पर की जाने वाली छींटाकशी, और खुद से लगातार लड़ता उसका आत्मसम्मान। एक रात नशे की हालत में गाड़ी चलाने और सार्वजनिक झगड़े के बाद अदालत से उसे जेल नहीं, बल्कि कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है। इस सजा के तहत उसे डाउन सिंड्रोम से पीड़ित युवा-वयस्कों की एक फुटबॉल टीम को ट्रेन करना होता है — एक ऐसा काम जो न उसके कौशल के दायरे में है, न ही उसके दिल के करीब।

याद रह जाने वाले डॉयलाग…

“सबका अपना-अपना नॉर्मल होता है।” यह एक सादा लेकिन गहरा वाक्य है – जो हमारे समाज की सोच को बदलने की ताकत रखता है। यह संवाद आज की दुनिया के लिए एक जरूरी संदेश है।

अभिनय: आमिर खान से लेकर न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकारों तक

गुलशन के रूप में आमिर खान ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि स्टोरीटेलर भी हैं। ‘तारे जमीन पर’ के आदर्शवादी शिक्षक से आगे बढ़ते हुए, इस बार वे एक खामियों से भरे और असहज किरदार में नजर आते हैं। उनकी एक्टिंग काफी नेचुरल लगती है, कई भी ओवर एक्टिंग नही लगती और उनका इमोशन और ईमानदारी साफ नजर आती है। गुलशन की पत्नी की भूमिका में जेनेलिया डिसूजा ने बेहद सौम्य और रोशनी-सी भूमिका निभाई है। उनका किरदार गुलशन के जीवन में भावनात्मक संतुलन लाता है और फिल्म को एक मानवीय स्पर्श देता है।

असल सितारे: दस न्यूरोडाइवर्जेंट एक्टर्स..

फिल्म के असली हीरो वे दस न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दिल जीत लिया। इन कलाकारों का प्रदर्शन सच्चा और असरदार है। न कोई बनावट, न दिखावा – सिर्फ जीवन की सहज प्रस्तुति। इन कलाकारों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन बनता है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।