6 Best Foods for Summer: गर्मियों में खाएं ये 6 चीजें हाथ-पैरों के दर्द में मिलेगी राहत...

6-best-foods-for-summer

6 Best Foods for Summer: गर्मियों में खाएं ये 6 चीजें हाथ-पैरों के दर्द में मिलेगी राहत...

6 best foods for summer गर्मियों में खाएं ये 6 चीजें हाथ-पैरों के दर्द में मिलेगी राहत

6 Best Foods for Summer: गर्मियों का मौसम सिर्फ चिलचिलाती धूप और पसीने का नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी परेशानियों का भी समय होता है। जैसे-जैसे तापमान चढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी, थकावट, एसिडिटी, और खासकर हाथ-पैरों में दर्द, जकड़न और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आज हमको आपको बताएंगे कि गर्मी में ऐसा क्या खाएं, जिससे न सिर्फ शरीर ठंडा रहे, बल्कि इन तकलीफों से भी राहत मिले और वह भी बिना किसी दवा के। Read More: Mindfulness Meditation: तनाव कम करने और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए असरदार उपाय…

ऐसी 6 चमत्कारी चीजें जो गर्मी में अमृत समान...

तरबूज (Watermelon): पानी से भरपूर, दर्द से राहत..

तरबूज गर्मी का सबसे लोकप्रिय फल है और यह सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें 92% तक पानी, पोटैशियम, सिट्रूलाइन और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मांसपेशियों की थकावट को कम करते हैं। दिन में दो बार, सुबह और दोपहर के समय एक कटोरी तरबूज आराम से खा सकते हैं।

फायदे...

1. सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। 2. पोटैशियम मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है। 3. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखता है।

खीरा (Cucumber): शरीर को शीतलता और मांसपेशियों को राहत..

गर्मियों का खीरा सुपरफूड है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं। इसको सलाद में या नींबू और काला नमक डालकर दिन में 2-3 बार खा सकते हैं।

फायदे..

1. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है। 2. हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे थकान और दर्द में राहत मिलती है। 3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं।

नारियल पानी (Coconut Water): इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना..

गर्मियों का प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक नारियल पानी है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और प्राकृतिक शुगर होती है जो थके हुए शरीर को तुरंत राहत देती है। दिन में 1-2 बार नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है।

फायदे..

1. शरीर से निकलने वाले मिनरल्स की भरपाई करता है। 2. मांसपेशियों की ऐंठन और हाथ-पैरों के दर्द को कम करता है। 3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाकर सूजन कम करता है।

बेल का शरबत (Bael Sherbet): पाचन दुरुस्त, दर्द में राहत..

बेल फल का शरबत आयुर्वेद में 'त्रिदोष नाशक' माना जाता है। इसमें टैनिन, फाइबर, और विटामिन C होता है। यह न सिर्फ पाचन को मजबूत करता है बल्कि मांसपेशियों में दर्द और जकड़न को भी कम करता है। बेल का गूदा पानी में मिलाकर शरबत बनाएं, थोड़ा गुड़ या शहद मिलाएं और दिन में एक बार सेवन करें।

फायदे...

1. कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है, जो हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट का कारण बन सकती हैं। 2. शरीर को ठंडक देता है और मांसपेशियों में सूजन को कम करता है।

 दही (Curd): प्रोबायोटिक के साथ दर्द निवारक गुण..

गर्मियों में पाचन को सुधारने वाला एक सुपरफूड दही है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन B12 मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाते हैं। दिन में एक या दो बार भोजन के साथ दही खाना फायदेमंद होता है। और रायता, लस्सी या सीधे दही के रूप में भी खा सकते हैं।

फायदे..

1. कैल्शियम और मैग्नीशियम हाथ-पैरों की जकड़न और दर्द को कम करते हैं। 2. प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे शरीर में सूजन कम होती है।

अंजीर (सूखे या भिगोए हुए) – मांसपेशियों का दोस्त..

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फल शरीर के अंदरूनी अंगों को मजबूत करता है और हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती में मदद करता है। 2-3 सूखे अंजीर रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।

फायदे..

1. मांसपेशियों के संकुचन (contraction) और खिंचाव में राहत देता है। 2. पाचन सुधारकर शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।