NZ vs IND T20 Match: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 की बढ़त के साथ T...

nz-vs-ind-t20-match-india-won-the-match

NZ vs IND T20 Match: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 की बढ़त के साथ T20 सीरीज अपने नाम की!

nz vs ind t20 match भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 की बढ़त के साथ t20 सीरीज अपने नाम की

मैचों की T-20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम किया। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

अभिषेक की धमाकेदार फिफ्टी

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 14 गेंद में फिफ्टी जड़ा। और भारत के दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले प्लेयर बन गए। इसके पहले 2007 में युवराज सिंह ने T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 12 गेंद में 50 रन बनाकर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले पहले नंबर के प्लेयर है। यह अभिषेक शर्मा की T20 करियर में नौंवी बार 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक है। उन्होंने इस मैच में भारत के लिए 20 गेंद में 68 रन बनाकर नबाद रहें, जिसमें 7 चौके, 5 छक्के शामिल रहें।

भारत ने सीरीज की अपने नाम

भारतीय टीम से अभिषेक ने 68 रन , कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 57 रन बनाए, जिसमें 3 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। ईशान किशन ने 28 रन बनाए। संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बन गए। वहीं हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड हारी सीरीज

न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने40 गेंद में 48 रन बनाए। मिचेल ने 27 रन बनाए, मार्क चैपमन ने 32 रन, कॉन्वे ने 1 रन , टिम ने 12 रन, रचिन रविंद्र ने 4 रन, डेनियल मिचेल ने 14 रन बनाए ऐसे ही धीरे - धीरे न्यूजीलैंड टीम के प्लेयर आउट होते गए और टीम ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया। टीम से मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5वीं सीरीज जीता भारत

भारत ने तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ T20 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन और दूसरे मैच 7 विकेट से हराया। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।