उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड: कश्मीर में 0°C, राजस्थान और MP में 4°C से नीचे टेंप्रेचर

north-india-cold-wave

उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड: कश्मीर में 0°C, राजस्थान और MP में 4°C से नीचे टेंप्रेचर

उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड कश्मीर में 0°c राजस्थान और mp में 4°c से नीचे टेंप्रेचर

North India Cold Wave: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस बार ठंड ने अपने सारे रंग दिखा दिए हैं। हिमालय में लगातार बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में माइनस 2.6°C, सोनमर्ग में माइनस 5.8°C, राजस्थान में 3.1°C, और मध्य प्रदेश के मंदसौर में 2.9°C तक पारा नीचे चला गया। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भी तापमान 4°C से नीचे पहुंच गया, और सुबह-सुबह ओस की बूंदें जमकर बर्फ जैसी लग रही थीं।

North India Cold Wave: जेट स्ट्रीम से अचानक बढ़ी ठंड

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत की ठंड की मुख्य वजह जेट स्ट्रीम है। यह जमीन से लगभग 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बहने वाली तेज़ हवाओं की धाराएँ हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है।जेट स्ट्रीम सामान्यतः उत्तर की ठंडी और दक्षिण की गर्म हवा के बीच बहती है। जब यह नीचे झुकती है, तो ठंडी हवा सीधे मैदानी इलाकों तक पहुंचती है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आती है। अगर जेट स्ट्रीम एक जगह रुक जाए, तो ठंडी हवा वहीं फंस जाती है और कई दिन तक शीतलहर का असर बना रहता है।

फोग और कोल्डवेब का प्रभाव

उत्तर भारत के 23 राज्यों में घना कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी है। इसका असर ट्रेन और फ्लाइट दोनों पर देखने को मिल रहा है। रविवार को 13 फ्लाइट्स रद्द हो गईं। DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक कोहरे की विंडो घोषित की है, जब कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

अगले तीन दिन का हाल

29 दिसंबर: मैदानी राज्यों में घना कोहरा छाएगा, ठंड बरकरार रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज सर्दी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी। 30 दिसंबर: कोहरे में थोड़ी कमी, लेकिन ठंड बरकरार। मैदानी इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क, पर ठंड तेज। 31 दिसंबर: मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा। जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी। राज्यों का मौसम और अलर्ट
  • बिहार: 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट। गया में न्यूनतम तापमान 5.4°C। कई ट्रेनों में देरी।
  • हरियाणा: 12 जिलों में घना कोहरा, 10 जिलों में शीतलहर।
  • उत्तराखंड: 6 जिलों में यलो अलर्ट, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह से कोहरा।
  • पंजाब और चंडीगढ़: न्यूनतम तापमान 4.4°C, शहीद भगत सिंह नगर सबसे ठंडा।
  • हिमाचल प्रदेश: कुकुमसेरी में माइनस 4.2°C, शुष्क मौसम, मैदानी इलाकों में कोहरा।
  • छत्तीसगढ़: मैनपाट में तापमान 4°C से नीचे, ओस की बूंदें जम गईं।
Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट

संबंधित सामग्री

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

राज्य

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नक्सलमुक्त प्रयासों, सुरक्षा व्यवस्था, और आगामी योग दिवस की तैयारियों की सराहना की गई। फैसले में कर्मचारी हितों का भी ध्यान रखा गया।

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

राज्य

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया। मान ने वीडियो को भ्रामक बताकर आरोपों का खंडन किया।

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन धर्म में शाम के समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है जैसे कि दरवाजे पर कचरा न रखना, जूते न रखना, और दरवाजा खुला रखना।

मप्र कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीपी मॉडल पर, इंदौर मेट्रो की बढ़ी लागत को मंजूरी

राज्य

मप्र कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीपी मॉडल पर, इंदौर मेट्रो की बढ़ी लागत को मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने रीवा, देवास, और गुना के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की मंजूरी दी। यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा।

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।