NM Bulletin: 9 बजे की 9 बड़ी खबरें
1. सिक्किम में SKM की बनी सरकार
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव का नतीजा आ गया है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है।
2. तिहाड़ गए अरविंद केजरीवाल
NM Bulletin: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को तिहाड़ जेल जाने से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा, ‘मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। पता नहीं कब वापस आऊंगा।
Read More: Dhruv vs Elvish: कौन लिखता है ध्रुव राठी की वीडियो स्क्रिप्ट ? एल्विश ने किया खुलासा!
3. एग्जिट पोल्स में तीसरी बार मोदी सरकार
NM Bulletin: एग्जिट पोल्स में तीसरी बार मोदी सरकार आने वाली है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटें मिलने का अनुमान है।
4. NM Bulletin: नाबालिग ने कबूली नशे में होने की बात
पुणे पोर्श केस के आरोपी नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में मान लिया, कि घटना की रात वह बहुत नशे में था।उसे हादसे के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं है। वहीं माता-पिता 5 जून तक हिरासत में है
5. NM Bulletin: पत्नी के किए टुकड़े
भोपाल के ईंटखेड़ी में एक महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। जहां पत्नि ने बेटी की मौत की गलती नहीं मानी तो पति ने पहले उसे जलाया फिर टुकड़े कर दिए।
6. पत्रकार पर जानलेवा हमला
NM Bulletin: इंदौर में पिछले हफ्ते पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद पत्रकारों ने वकीलों जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ मिलकर मौन जुलूस निकाला। और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
7. घर से भागकर आए 4 नाबालिग ग्वालियर से लापता
माता-पिता की लड़ाई से परेशान होकर घर से भागकर ग्वालियर आईं मुंबई की 3 बहनें और उनका 1 भाई लापता हो गए हैं। बच्चे पंजाब मेल ट्रेन के जरिए ग्वालियर आए थे, और यहां से गायब हो गए।
8. रवीना टंडन ने कि मारपीट
एक्ट्रेस रवीना टंडन के सड़क पर मारपीट मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। एक शख्स ने एक्ट्रेस पर नशे में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप लगाया था।
9. 27 राज्यों में बारिश की संभावना
NM Bulletin: देश के कई राज्यों में हीटवेव का असर कम होने लगा है। प्री मानसून बारिश से तापमान में कमी आई। वहीं 27 राज्यों में बारिश की संभावना है।