Vijay Shah and Colonel Sofia: विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी...

vijay-shah-and-colonel-sofia

Vijay Shah and Colonel Sofia: विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी, कहा - कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं

vijay shahcolonel sofia विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी कहा - कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं

Vijay Shah and Colonel Sofia: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह अपने एक विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। बतादे की  महू  दौरे पर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोग इसे महिला अधिकारी और भारतीय सेना के सम्मान के खिलाफ मान रहे हैं।

बयान में सेना की महिला अधिकारी का उल्लेख

अपने भाषण में विजय शाह ने कहा था, "पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी।" इस टिप्पणी ने विवाद को जन्म दिया और इसे असंवेदनशील तथा अनुचित करार दिया गया।

सफाई में दी बहनों की बहादुरी की दुहाई

विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह ने सफाई देते हुए कहा, “हमारी बहनों के साथ जो कुछ हुआ था, उसका जवाब हमने उनकी ही भाषा में दिया है। मेरी बात को गलत संदर्भ में न लिया जाए। हमारी बहनों ने सेना के साथ मिलकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।”

संगठन ने लिया संज्ञान, मंत्री को किया तलब

बयान के बाद भाजपा संगठन ने भी मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री विजय शाह को प्रदेश बीजेपी दफ्तर बुलाया गया, जहां उनकी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से बंद कमरे में मुलाकात हुई। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी। Read More: PM Modi Adampur Air Force Station: जवानों को संबोधित कर बोले PM- ‘भारत माता की जय से दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं’ हम घर में घुसकर मारेंगे

Vijay Shah and Colonel Sofia: मंत्री ने मांगी माफी 

विवाद के बढ़ते दायरे को देखते हुए विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “अगर मेरे बयान से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी को ठेस पहुंची है तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं, और मेरा परिवार भी सैनिक पृष्ठभूमि से है।

सोशल मीडिया पर विरोध, विपक्ष ने भी घेरा

मंत्री के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने इसे महिला सशक्तिकरण के खिलाफ बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। वहीं विपक्षी दलों ने भी बयान को शर्मनाक बताया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।