वायु शक्ति 2026: जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट

vayu-shakti-2026-indian-air-force-exercise

वायु शक्ति 2026: जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट

वायु शक्ति 2026 जैसलमेर की धरती पर गरजेंगे 100 से ज्यादा फाइटर जेट

indian air force: सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना की ताकत आसमान में गूंजने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को वायुसेना अपना सबसे बड़ा और इस साल का पहला वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। नाम है ‘वायु शक्ति 2026’, और इसकी मेज़बानी राजस्थान के जैसलमेर इलाके में होगी. रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना अपनी लगभग पूरी ऑपरेशनल क्षमता मैदान में उतारने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे।

indian air force: वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न कमांड पूरी तरह अलर्ट

वायु शक्ति 2026 में भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ-वेस्टर्न एयर कमांड से जुड़े एयरबेस और उनके सभी प्रमुख असेट्स शामिल किए जा रहे हैं। सभी यूनिट्स को पहले ही पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। सीमा के नज़दीक होने के चलते यह अभ्यास रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

indian air force: प्रचंड भी दिखाएगा अपनी ताकत

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे लगभग सभी प्रमुख लड़ाकू विमान इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।
  • राफेल
  • सुखोई-30 एमकेआई
  • तेजस
  • मिग-29
  • जगुआर
  • मिराज-2000
  • हॉक एयरक्राफ्ट 
अपने सटीक निशाने और युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. मिग-21 के रिटायर हो जाने के बाद यह पहला वायु शक्ति अभ्यास होगा, जिसमें यह विमान नजर नहीं आएगा.इसके साथ ही स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर प्रचंड को भी रॉकेट फायर करते हुए देखा जाएगा, जो अभ्यास का खास आकर्षण रहेगा।

काल्पनिक युद्ध जैसा माहौल, मल्टी-लेयर एयर डिफेंस

अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक युद्ध का पूरा माहौल तैयार किया जाएगा।  एयर डिफेंस की कई परतें बनाई गई हैं, जिनमें एंटी-एयरक्राफ्ट गन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आकाश मिसाइल सिस्टम के साथ-साथ थलसेना की एल-70 गन भी तैनात रहेंगी, जिससे जॉइंट ऑपरेशन की ताकत दिखाई जा सके। Also Read-वर्ल्ड हिजाब डे पोस्ट पर मेयर ममदानी घिरे: ईरान की महिलाओं से तुलना ने बढ़ाया विवाद 

सी-295 और  गरुड़ कमांडो भी उतरेंगे वॉर जोन में

इस बार वायु शक्ति अभ्यास में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। फिक्स्ड-विंग ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट यूनिट के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस और सी-295 के साथ-साथ  चिनूक, एमआई-17 और एएलएच हेलीकॉप्टर, ड्रोन और लॉयटरिंग म्यूनिशन का भी इस्तेमाल होगा। खास बात यह है कि सी-295 पहली बार नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल को अंजाम देगा। वहीं सी-130जे छोटे रनवे पर लैंड कर गरुड़ कमांडोज़ को वॉर ज़ोन में उतारने के बाद कुछ ही मिनटों में दोबारा टेक-ऑफ करता नजर आएगा। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दो अटैक हेलीकॉप्टर इलाके की सुरक्षा संभालेंगे।
आईएसीसीएस से होगी हर पल निगरानी
पूरे अभ्यास को भारतीय वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल किया जाएगा. रक्षा अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही इस बार भी हर जेट, ड्रोन और मिसाइल मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जाएगी.थलसेना का आकाश तीर सिस्टम भी इसी नेटवर्क से जुड़ा रहेगा, जिससे एक कंप्लीट एयर पिक्चर तैयार की जाएगी और उसी आधार पर हर एरियल एंगेजमेंट किया जाएगा।  

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।