अमेरिका की भारत को चेतावनी: चीन की दोहरी चाल, दिल्ली से दोस्ती और इस्लामाबाद को हथियार

us-warns-india-china-dual-strategy-pakistan-weapons

अमेरिका की भारत को चेतावनी: चीन की दोहरी चाल, दिल्ली से दोस्ती और इस्लामाबाद को हथियार

अमेरिका की भारत को चेतावनी चीन की दोहरी चाल दिल्ली से दोस्ती और इस्लामाबाद को हथियार

US Warns India China Strategy: दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच संतुलन साधने की कोशिशों के बीच अमेरिका ने भारत को एक अहम चेतावनी दी है। संदेश साफ है.चीन एक साथ दो मोर्चों पर खेल रहा है  एक तरफ वह भारत के साथ रिश्ते सुधारने का संकेत दे रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ सैन्य साझेदारी तेज़ कर रहा है। US Warns India on China Strategy | Pentagon Report 2025

US Warns India China Strategy: पेंटागन रिपोर्ट का खुलासा

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की 2025 की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने की कोशिश तो कर रहा है. लेकिन उसका रणनीतिक उद्देश्य कुछ और है  रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग चाहता है कि भारत के साथ रिश्ते सामान्य दिखें  ताकि नई दिल्ली अमेरिका के और करीब न जाए । रिपोर्ट में यह भी याद दिलाया गया कि अक्टूबर 2024 में भारत और चीन के बीच LAC पर बचे हुए टकराव वाले इलाकों से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है। Read More:- बेंगलुरु: प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट आरोपी गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश बना बड़ा विवाद

पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत-चीन विवाद अब भी गंभीर बना हुआ है. चीन लगातार अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है, जिसे अमेरिका भारत की संप्रभुता के लिए सीधी चुनौती मानता है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार  बीजिंग अरुणाचल के मुद्दे को ताइवान और साउथ चाइना सी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के बराबर महत्व देता है । इससे साफ है कि यह विवाद सिर्फ सीमित क्षेत्र का नहीं बल्कि बड़ी भू-राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है

पाकिस्तान को हथियार, भारत की चिंता

जहां एक तरफ चीन भारत के साथ संवाद की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को लगातार आधुनिक हथियार दे रहा है। पेंटागन के मुताबिक चीन-पाक सैन्य सहयोग देखें तो2020 से अब तक पाकिस्तान को 36 J-10C लड़ाकू विमान दिए. दोनों देश मिलकर JF-17 फाइटर जेट का निर्माण कर रहे. पाकिस्तान को चीनी ड्रोन और नौसैनिक उपकरण दिए और दिसंबर 2024 में संयुक्त आतंकवाद-रोधी सैन्य अभ्यास किया रिपोर्ट में यह आशंका भी जताई गई है कि भविष्य में पाकिस्तान में चीनी सैन्य ठिकाने बन सकते हैं, जिससे भारत की सीमाओं के पास चीन की मौजूदगी और मजबूत होगी।  

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।