उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

turkish-airlines-engine-fire-emergency-landing-kolkata

उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Turkish Airlines Plane: काठमांडू से उड़ान, कुछ ही मिनटों में बढ़ी चिंता

Turkish Airlines Plane: बुधवार दोपहर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली टर्किश एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टेक-ऑफ के महज चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग लगने की खबर सामने आई, नेपाल की राजधानी से इस्तांबुल जा रहा यह विमान हवा में ही तकनीकी परेशानी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत आपात प्रक्रिया अपनाई।

Turkish Airlines Plane: उड़ान के तुरंत बाद दिखी आग

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेकनाथ सीताउला ने बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या THY-727 ने दोपहर 1:28 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर विमान के दाहिने इंजन में आग देखी गई।

पायलटों ने हवा में लिया बड़ा फैसला

अधिकारियों के मुताबिक, पायलटों ने विमान को काठमांडू के पश्चिमी क्षेत्र की ओर मोड़ा और दाहिने इंजन को बंद कर दिया। विमान लगभग 10 मिनट तक उसी क्षेत्र में मंडराता रहा, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके, इंजन में आग की सूचना मिलते ही त्रिभुवन एयरपोर्ट को करीब 15 मिनट के लिए बंद भी करना पड़ा। Also Read-Navgrah Temple Dabra: इस शहर में बना विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जानिए कब है प्राण प्रतिष्ठा!

विमान में कितने लोग थे सवार

यह टर्किश एयरलाइंस का A330-303 सीरीज का वाइड-बॉडी विमान था। अधिकारियों के अनुसार, विमान में 225 यात्री सवार थे। इसके अलावा 11 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे, यानी कुल मिलाकर 236 लोग विमान में थे, सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इंजन में संभावित आग की स्थिति को देखते हुए विमान को आगे की उड़ान के बजाय भारत की ओर डायवर्ट किया गया। अंततः विमान ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। Also Read-एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर: कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट
कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी का बयान
कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दाहिने इंजन में संभावित आग की जानकारी दी थी। विमान दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। उन्होंने कहा कि विमान फिलहाल एयरपोर्ट पर ही खड़ा है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
फिलहाल जांच जारी
एविएशन अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। टर्किश एयरलाइंस की ओर से भी तकनीकी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। एक बार फिर यह घटना बताती है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल कितने अहम होते हैं, और समय रहते लिया गया फैसला सैकड़ों जानें बचा सकता है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।