TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो, ममता बोली - BJP डराने की कोशिश करेगी

tmc-manifesto-release-mamata-banerjee-bjp-clash

TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो, ममता बोली - BJP डराने की कोशिश करेगी

tmc ने जारी किया मेनिफेस्टो ममता बोली - bjp डराने की कोशिश करेगी

TMC Manifesto 2026: चुनाव से पहले ममता सरका ने बड़ा दांव खेला है। TMC ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे एकजुट हों और बंगाल को बचाने के लिए BJP के खिलाफ लड़ाई लड़ें। अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो बिल्कुल डरें नहीं। अगर BJP आपको पैसे देने की कोशिश कर रही हैं, तो पैसे न लें। ममता ने कहा मैं बंटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई, मेरे लिए सभी एक समान हैं। 

 ममता

 सहायता राशि 500 रु बढ़ाई

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में बड़े-बड़े वादें किए। ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 500-500 रुपए बढ़ाने का वादा किया है। अगर ममता की सरकार बनी तो बंगाल में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। अभी बंगाल सरकार जनरल कैटेगरी की महिलाओं को केवल 1000 रु. हर महीने देती है।

[caption id="attachment_142200" align="alignnone" width="1282"]TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो[/caption]

बेरोजगारों को ₹1500 

वहीं SC/ST महिलाओं को ₹1700 हर माह दिया जाएगा। अभी SC/ST महिलाओं को 1200 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने का ऐलान किया। हर परिवार को पक्का घर और हर घर में नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने का वादा मेनिफेस्टो में किया है।

TMC Manifesto 2026: ममता के वादे

  1. गरीब परिवारों को हर साल 10 LPG सिलेंडर मुफ्त
  2. राशन कार्ड धारक को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त, राशन की होम डिलीवरी
  3. 25 साल से कम उम्र के युवाओं को अप्रेंटिसशिप में 1 लाख रु. सालाना मदद, 10 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
  4. मनरेगा में 100 दिन काम की गारंटी
  5. अकुशल श्रमिकों को ₹400 प्रति दिन मजदूरी
  6. 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 1000 रु मासिक पेंशन
  7. पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों को कम किया जाएगा
  8. लड़कियों को शिक्षा के लिए 25,000 रु तक सहायता, 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवर
  9. CAA रद्द करेंगे, NRC लागू नहीं होगा
  10. गरीब परिवार को सुरक्षित और पक्का घर मिलेगा

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।