तरुण हत्याकांड में बड़ा अपडेट, फरार 3 महिलाएं गिरफ्तार

tarun-murder-case-update-three-women-arrested

तरुण हत्याकांड में बड़ा अपडेट, फरार 3 महिलाएं गिरफ्तार

तरुण हत्याकांड में बड़ा अपडेट फरार 3 महिलाएं गिरफ्तार

Tarun Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए विवाद में 26 साल के युवक तरुण की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं और 1 पुरुष समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में सायरा, शरीफ और सलमा को भी गिरफ्तार किया गया। 

फरार महिलाएं गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही ये तीनों महिलाएं फरार थीं और ख्याला इलाके में छिपी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, सायरा वही है जिस पर कथित तौर पर पानी से भरा गुब्बारा गिरा था। आरोप है कि गुब्बारा लगने के बाद उसने अपने परिवार और आसपास के लोगों को बुलाया, इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई। 

[caption id="attachment_139781" align="alignnone" width="1263"]इलाके में पुलिस तैनात इलाके में पुलिस तैनात[/caption]

तरुण की मौत

विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें 26 साल के तरुण की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और भीड़ ने हत्या के आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ की और आरोपी के घर पर आगजनी की। हालांकि शनिवार तक भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात नियंत्रण में बताए जा रहे है। 

[caption id="attachment_139782" align="alignnone" width="1307"]मृतक तरुण मृतक तरुण[/caption]

आरोपी के घर चला बुलडोजर 

मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। दिल्ली नगर निगम की टीम ने आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर लेकर पहुंची, और आरोपी के घर को तोड़ दिया। शासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

[caption id="attachment_139783" align="alignnone" width="1317"]आरोपी के घर चला बुलडोजर आरोपी के घर चला बुलडोजर[/caption]

Tarun Murder Case: क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना होली के दिन पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर शुरू हुई। तरुण के परिवार की एक लड़की से कथित तौर पर दूसरे समुदाय की एक महिला पर पानी का गुब्बारा लग गया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी महिला ने कुछ लगो इकठ्ठा किए। इसके बाद झगड़ा हिंसक हो गया और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुल 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज जारी है। 

वहीं जब घटना हुई तब तरुण घर पर नहीं था वो होली खेलकर आया तो लोगों ने लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया। सिर पर तेज चोंट लगने से तरुण की मौत हो गई। तरुण की मौत के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। 

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।