ईद पर शियाओं ने मनाया शोक, काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज, अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

shia-mourning-eid-protest-black-bands-anti-israel-slogans

ईद पर शियाओं ने मनाया शोक, काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज, अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

ईद पर शियाओं ने मनाया शोक काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

Eid Namaz Khamenei: देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नमाज के बाद  शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नमाज अदा करने के बाद इमामबाड़ा परिसर “अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद” के नारे गूंज उठे। शिया समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर इमामबाड़ा पहुंचे और इस बार ईद को शोक के साथ मनाने का फैसला किया।

ईद पर शियाओं ने मनाया शोक

अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे

भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने को कहा। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में आज काली ईद मनाई। नमाज के बाद लोगों ने अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे।

[caption id="attachment_142304" align="alignnone" width="1271"]भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे[/caption]

काली पट्टी बांधकर नमाज

भोपाल के अलावा शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े नहीं पहने। घरों में बनने वाली खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं। ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। 

Eid Namaz Khamenei: 'जन्नती दरवाजा' खोला

ईद-उल-फित्र के मौके पर अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का 'जन्नती दरवाजा' खोला गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही 'बाबरी मस्जिद' की साइट पर नमाज पढ़ी गई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामानाएं दीं.

ईरान के समर्थन में जुलूस

इधर, मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका तो धक्कामुक्की हुई। श्रीनगर में शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में जुलूस निकाला और इज़रायल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध की निंदा की।

[caption id="attachment_142307" align="alignnone" width="1324"]मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका तो धक्कामुक्की हुई। मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका तो धक्कामुक्की हुई।[/caption]

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।