राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस मे की 6 उम्मीदवारों की घोषणा, BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

rajya-sabha-elections-congress-6-candidates-bjp-second-list

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस मे की 6 उम्मीदवारों की घोषणा, BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

राज्यसभा चुनाव कांग्रेस मे की 6 उम्मीदवारों की घोषणा bjp ने जारी की दूसरी लिस्ट

Rajya Sabha Elections 2026: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की, जो कि 16 मार्च को 10 राज्यों में होने वाले हैं। 37 राज्‍यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। नामांकन की जांच कल की जाएगी। उम्‍मीदवार 9 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। 

उम्मीदवारों के नाम

इस बार कांग्रेस की लिस्ट में 

  1. वकील अभिषेक मनु सिंघवी, वरिष्ठ राज्यसभा सांसद
  2. वेम नरेंद्र रेड्डी, तेलंगाना मुख्यमंत्री के सलाहकार 
  3. फूलो देवी नेताम
  4. करमवीर सिंह बौध
  5. अनुराग शर्मा
  6. एम क्रिस्टोफर तिलक शामिल हैं। 

अभिषेक मनु सिंघवी को नरेंद्र रेड्डी के साथ तेलंगाना से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में फिर से नामित किया गया है।

[caption id="attachment_138790" align="alignnone" width="1152"]कांग्रेस मे की 6 उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस मे की 6 उम्मीदवारों की घोषणा[/caption]

हाई कमांड का आभार

वहीं, फूलो देवी नेताम, कर्मवीर बौध और क्रिस्टोफर तिलक को छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले दिन में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी वेम नरेंद्र रेड्डी ने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा कैंडिडेट बनाए जाने पर कांग्रेस हाई कमांड के प्रति आभार व्यक्त किया।

[caption id="attachment_138791" align="alignnone" width="1164"]कर्मवीर बौध, फूलो देवी नेताम, कर्मवीर बौध, फूलो देवी नेताम,[/caption]

पार्टी ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।

BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं।

Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों पर चुनाव 

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 10 राज्यों में 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 NDA के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव होगा। बता दे, शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की होगी।

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

BJP Rajya Sabha candidates: राज्य सभा के लिए BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से एक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है।

नितीन नबीन राज्यसभा उम्मीदवार
नितीन नबीन राज्यसभा उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल 1 दिन बाकी है। बिहार की 5 सीटों के लिए NDA और RJD के बीच मुकाबला है। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।