हनीमून मर्डर 2.0: पत्नी ने रची हिट-एंड-रन की साजिश, टहलते पति की गला घोंटकर हत्या

rajasthan-honeymoon-murder-hit-and-run-wife-conspiracy

हनीमून मर्डर 2.0: पत्नी ने रची हिट-एंड-रन की साजिश, टहलते पति की गला घोंटकर हत्या

हनीमून मर्डर 20 पत्नी ने रची हिट-एंड-रन की साजिश टहलते पति की गला घोंटकर हत्या

rajasthan honeymoon murder: श्री गंगानगर: शुक्रवार की शाम, हल्की ठंड और आम दिनों की तरह एक साधारण सैर। नवविवाहित दंपति आशीष और अंजू टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद सड़क किनारे दोनों बेहोश हालत में मिले। आशीष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अंजू के गहने गायब थे। शुरुआती तौर पर मामला हिट-एंड-रन का लगा, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने परतें खोलीं, कहानी कुछ और ही निकली।

rajasthan honeymoon murder: सड़क हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। आशीष की मौत उसकी पत्नी अंजू ने अपने प्रेमी संजू और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर करवाई थी। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि शक न जाए। पुलिस इसे अब ‘राजस्थान का हनीमून मर्डर’ कह रही है।

rajasthan honeymoon murder: 30 जनवरी की रात क्या हुआ

श्री गंगानगर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान के अनुसार, 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक दंपति सड़क पर बेहोश पड़ा है। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में अंजू ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और उसके सोने के गहने भी लूट लिए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कई बातें खटकने लगीं। आशीष के शरीर पर चोट के निशान थे और मेडिकल रिपोर्ट में गला घोंटे जाने की आशंका जताई गई। वहीं, अंजू को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई थी। यहीं से पुलिस का शक गहराने लगा। Also Read-वर्ल्ड हिजाब डे पोस्ट पर मेयर ममदानी घिरे: ईरान की महिलाओं से तुलना ने बढ़ाया विवाद 

फोन कॉल्स ने बदली दिशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अंजू के फोन रिकॉर्ड खंगाले गए तो पता चला कि वह संजू नाम के युवक के लगातार संपर्क में थी, जो उसके घर के पास ही रहता था। पूछताछ में सामने आया कि अंजू और संजू पहले भी रिश्ते में थे। आशीष और अंजू की शादी को महज तीन महीने हुए थे। बताया जा रहा है कि अंजू इस शादी से खुश नहीं थी और कुछ समय के लिए अपने मायके लौट गई थी। वहीं उसकी मुलाकात फिर से संजू से हुई और दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
सुनसान सड़क पर हमला
30 जनवरी की रात, अंजू जानबूझकर आशीष को एक सुनसान सड़क पर टहलने ले गई। वहां पहले से संजू और उसके दो साथी—रॉकी उर्फ रोहित और बादल उर्फ सिद्धार्थ—झाड़ियों में छिपे हुए थे। मौका मिलते ही उन्होंने आशीष पर हमला किया और उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद इसे सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। अंजू ने अपने फोन और झुमके आरोपियों को दे दिए, ताकि लूट की कहानी सही लगे, और खुद बेहोश होने का नाटक किया। Also Read-उनके दौर में डील मतलब बोफोर्स: अमेरिका समझौते पर कांग्रेस के आरोपों पर पीएम मोदी का तीखा तंज 
बयान बदले, साजिश उजागर
पुलिस का कहना है कि अंजू के बयान बार-बार बदल रहे थे और घटनास्थल की सच्चाई से मेल नहीं खा रहे थे। आखिरकार सख्ती से पूछताछ में पूरी साजिश सामने आ गई।फिलहाल पुलिस ने अंजू समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।