पंजाबः युवा AAP विधायक अनमोल गगन मान ने छोड़ी सियासत

punjab-aap-mla-anmol-mann-resignation-politics-exit

पंजाबः युवा AAP विधायक अनमोल गगन मान ने छोड़ी सियासत

पंजाबः युवा aap विधायक अनमोल गगन मान ने छोड़ी सियासत

पंजाब की पॉप सिंगर से बनी थी MLA, राजनीति से ब्रेक का ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। मशहूर पंजाबी गायिका और विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि उनका दिल भारी है लेकिन वह अब राजनीति में नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने स्पीकर से विधायक पद से इस्तीफा मंजूर करने की अपील की है।

2022 में विधायक, मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी

अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मोहाली जिले की खरड़ सीट से जीत हासिल की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता रणजीत सिंह गिल को भारी मतों से हराया था।  punjab aap mla anmol mann resignation politics exit  चुनाव के बाद उन्हें पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया,  2024 के कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बाहर कर दिया गया। उसके बाद से ही वह पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थीं।

इस्तीफे की टाइमिंग पर उठे सवाल

अनमोल गगन मान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पूर्व विरोधी रणजीत सिंह गिल ने एक दिन पहले ही अकाली दल छोड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, गिल अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, और उपचुनाव में AAP की ओर से उम्मीदवार भी बन सकते हैं। अगर अनमोल का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो खरड़ सीट पर उपचुनाव होना तय है, और यह सीट एक बार फिर गिल बनाम AAP के भीतर ही बन सकती है।

शादी के बाद से राजनीति से दूरी

अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी। शादी के बाद से ही उन्होंने राजनीतिक मंचों से दूरी बना ली थी। शहबाज सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं और रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं।  punjab aap mla anmol mann resignation politics exit  शहबाज का परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी मां सीलम सोही कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि उनके दादा निर्दलीय विधायक रहे हैं।

क्या अनमोल की वापसी होगी?

सोशल मीडिया पोस्ट में अनमोल ने लिखा है कि उनकी शुभकामनाएं पार्टी और सरकार के साथ हैं। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, सिर्फ सक्रिय राजनीति से ब्रेक लिया है। पार्टी में उनका भविष्य क्या होगा, ये आने वाले समय में तय होगा।

 सिंगर से नेता तक का सफर

अनमोल गगन मान पंजाबी संगीत इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम रही हैं। उन्होंने AAP के लिए कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था, जिससे वह पार्टी के युवाओं में लोकप्रिय चेहरा बनीं। 2022 में वह पंजाब विधानसभा की सबसे युवा महिला विधायकों में शामिल थीं। Read More:-डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

संबंधित सामग्री

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।