PM ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल, 10,800 करोड़ की सौगात

pm-modi-kerala-visit-10800-crore-projects-election-2026

PM ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल, 10,800 करोड़ की सौगात

pm ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल 10800 करोड़ की सौगात

PM Modi Keralam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरलम पहुंचें। इस दौरान कोच्चि में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चुनाव सम्मेलन का उद्घाटन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में अखिल केरलम धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केरल का नाम बदलकर 'केरलम' किया जाना मलयाली भाइयों के लिए खुशी का पल है। PM ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल

मलयाली लोगों का इंतजार खत्म

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आप सब सालों से केरल का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मलयाली संस्कृति के मुताबिक इस खूबसूरत राज्य को उसका उचित नाम मिला है। PM मोदी सुबह करीब 11:30 बजे कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे हेलीकॉप्टर से नौसैनिक अड्डे गए और फिर सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव पहुंचे, जहां से धीवर सभा में हिस्सा लिया।

PM Modi Keralam: करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी केरल दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। इसमें BJP के नेतृत्व वाले NDA के चुनाव सम्मेलन का उद्घाटन भी शामिल है। वे एर्नाकुलम में करीब ₹10,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया इसके बाद PM तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। [caption id="attachment_140197" align="alignnone" width="1284"]करीब ₹10,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करीब ₹10,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास[/caption]

मदुरै एयरपोर्ट  को इंटरनेशनल दर्जा

PM मोदी को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में  बदलाव आएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के 3 सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।