किसानों का इंतजार खत्म, कल जारी होगी PM किसान निधि की 22वीं किस्त

pm-kisan-22nd-installment-release-date-tomorrow-latest-news

किसानों का इंतजार खत्म, कल जारी होगी PM किसान निधि की 22वीं किस्त

किसानों का इंतजार खत्म कल जारी होगी pm किसान निधि की 22वीं किस्त

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के लिए बड़ी खबर है। पूरे देश के पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च को भेजी जाएगी, जिससे लाखों किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

22वीं किस्त का इंतजार खत्म 

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रुपए की किस्त दी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के खातों में जल्द ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का अंतरण 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से किया जाएगा।

PM किसान निधि की 22वीं किस्त

18 हजार 650 करोड़ की राशि

इस कार्यक्रम के तहत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जाएगी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 3 किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर 4 महीने में 2-2 हजार रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं।

PM Kisan 22nd Installment: खातों में आएगी राशि

किस्त जारी होने के बाद सरकार की ओर से किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक भी खाते में राशि जमा होने की सूचना SMS के जरिए दी जाती है। लाभार्थी किसान अपने मोबाइल पर आए मैसेज से आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में 2 हजार रुपए की किस्त आई है या नहीं। यदि मोबाइल पर मैसेज नहीं आए, तो किसान नजदीकी ATM पर जाकर खाते का बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। इससे यह पता चल जाएगा कि खाते में योजना की राशि जमा हुई है या नहीं।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।