Pakistan Attack Afghanistan: सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने किया हमला, अफगानिस्तान ...

pakistan-ceasefire-violation-attack-afghanistan-8-killed

Pakistan Attack Afghanistan: सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने किया हमला, अफगानिस्तान में 8 की मौत – 3 खिलाड़ी शामिल!

pakistan attack afghanistan सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने किया हमला अफगानिस्तान में 8 की मौत – 3 खिलाड़ी शामिल

Rani Rampal Marriage News: पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी CA की दुल्हन!

T-20 सीरीज से अफगानिस्तान ने हटाया नाम...

इस घटना के विरोध में ACB ने पाकिस्तान में नवंबर में होने वाली ट्राई t-20 सीरीज से हटने की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना था।

ACB ने कहा -

'हमारे खिलाड़ियों की शहादत का सम्मान करते हुए पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेला जाएगा।'

क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे खिलाड़ी...

ACB के बयान के मुताबिक, यह एयर स्ट्राइक पक्तिका की राजधानी शराना में की गई। निशाना बने तीन खिलाड़ी- कबीर, सिब्घतुल्लाह, हारुन ये सभी एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलकर वापस लौट रहे थे।

डूरंड लाइन के पास संघर्ष तेज....

अफगान मीडिया न्यूज के अनुसार, हमला अर्गुन और बर्मल जिलों में हुआ। ये क्षेत्र डूरंड लाइन (पाक-अफगान सीमा) के पास स्थित हैं। दोनों देशों के बीच 8 से जंग जारी है। 15 अक्टूबर को 48 घंटे का सीजफायर हुआ, जिसे बाद में बढ़ाया भी गया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया।

काबुल में ड्रोन हमला, स्कूल और घर तबाह...

तालिबान सरकार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने काबुल में भी ड्रोन हमले किए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इस हमले से एक स्कूल भी प्रभावित हुआ, जहां 500 बच्चे पढ़ते हैं। सौभाग्य से हमले के समय बच्चे स्कूल में नहीं थे।

स्कूल अधिकारी मोहम्मद सादिक ने कहा-

'यह शैक्षणिक स्थान है, सैन्य ठिकाना नहीं। इसका क्या कसूर था?'

UN रिपोर्ट के अनुसार...

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक, इस हफ्ते पाकिस्तान की कार्रवाई में 6 प्रांतों में 37 नागरिक मारे गए और लगभग 425 लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि वह आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है।

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने भारत पर लगाया आरोप...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान पर भारत से "सहयोग" लेने का आरोप लगाते हुए कहा— “तालिबान के फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि, अगर अफगानिस्तान ने युद्ध का दायरा बढ़ाया तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

डूरंड लाइन विवाद की वजह से तनाव...

डूरंड लाइन ब्रिटिश शासन के समय खींची गई सीमा है। यह अफगान और पाक सीमावर्ती पश्तून इलाकों को दो हिस्सों में बांटती है। अफगानिस्तान इसे मान्यता नहीं देता। यही सीमा विवाद दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की वजह है।  

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।