पप्पू यादव गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा, बेहोश हुए सांसद

mp-pappu-yadav-arrested-1995-case-supporter-chaos-faints

पप्पू यादव गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा, बेहोश हुए सांसद

पप्पू यादव गिरफ्तार समर्थकों ने किया हंगामा बेहोश हुए सांसद

Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। आधी रात को पटना पुलिस पप्पू यादव के घर पहुंची और अरेस्ट किया। पप्पू यादव को पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में बेल टूटने पर गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान आधी रात को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा दिया है। यहां से उन्हें बेउर भेजा जाएगा।

ये लोग मुझे मारने आए - सांसद

हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के घर पर अचानक भारी पुलिस बल पहुंचा। सिविल ड्रेस में आए अफसर, 5 थानों की टीम, घंटों चली मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थक गाड़ी पर चढ़ गए, और जमकर नारेबाजी की। वहीं, पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि ये लोग मुझे मारने आए हैं। [caption id="attachment_132888" align="alignnone" width="554"]पप्पू यादव गिरफ्तार पप्पू यादव गिरफ्तार[/caption]

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी

Pappu Yadav Arrested: पटना पुलिस का कहना था कि धोखे से कमरा किराए पर लेने के 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। लेकिन सांसद यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि 'का कर लीजिएगा, वर्दी में भी आप नहीं हैं।' पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर जब वारंट लेकर बिहार पुलिस के स्टाफ पहुंचे तो बहस हुई।  [caption id="attachment_132889" align="alignnone" width="560"]पुलिस और सांसद के बीच बहस पुलिस और सांसद के बीच बहस[/caption]

गिरफ्तारी और हाई वोल्टेज ड्रामा

रात पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान करीब 3 घंटे तक ड्रामा चला। गिरफ्तारी के दौरान वे बेहोश भी हो गए। जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ पुलिस का कहना है कि
1995 का एक मामला है, इसमें ट्रायल चल रहा है, जिसमें सांसद पप्पू यादव को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर पेश नहीं हुए थे। इस कारण उनको गिरफ्तार किया गया। '
https://youtube.com/shorts/6Whg6vvqZGg?si=a1_PoJ_2wn55EYNk

Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव की हालत बिगड़ी

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH लाया गया। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट शेयर किया। इधर, सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक सड़को पर उतर गए, आरा में CM नीतीश का पुतला फूंका गया। जानकारी के मुताबिक, आज सांसद की कोर्ट में पेशी भी हो सकती है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।