मोनालिसा की मुस्लिम के साथ शादी बर्दाश्त नहीं.. हिंदू संघठन बोला - नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज

monalisa-movie-controversy-hindu-group-protest-release-ban

मोनालिसा की मुस्लिम के साथ शादी बर्दाश्त नहीं.. हिंदू संघठन बोला - नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज

मोनालिसा की मुस्लिम के साथ शादी बर्दाश्त नहीं हिंदू संघठन बोला - नहीं होने देंगे फिल्म रिलीज

Monalisa Wedding controversy: महाकुंभ-2025 में अपनी आंखों और सादगी की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोसले ने अचानक शादी कर ली। केरल के एक मंदिर में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ उनकी शादी का वीडियो सामने आने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

monalisa wedding

‘फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’

उधर उत्तराखंड में इस मामले में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा है कि अगर कोई हिंदू लड़की किसी मुस्लिम युवक के साथ इस तरह के रिश्ते में शामिल होती है तो इसे एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में मोनालिसा भोसले की फिल्म देहरादून में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

हिंदू रक्षा दल की धमकी 

ललित शर्मा ने कहा, अगर हिंदू लड़की किसी भी मुसलमान के साथ किसी भी गतिविधि में शामिल होगी तो उसकी फिल्म तो बहुत दूर की बात है, हम उसका यहां रहना भी दूभर कर देंगे। उउनका संगठन धर्म की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगा और इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

[caption id="attachment_140470" align="alignnone" width="1156"]हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने दी धमकी हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने दी धमकी[/caption]

‘फरमान अच्छा लड़का नहीं’

इस बीच मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म ‘मणिपुर फाइल्स’ के एक्टर और दोस्त मुकेश पाल ने इस रिश्ते को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मोनालिसा और फरमान का रिश्ता पुराना नहीं था और दोनों की पहचान महज 6-7 महीने पहले ही हुई थी। इतनी जल्दी शादी का फैसला चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा- फरमान खान अच्छा लड़का नहीं है, उसने मोनालिसा का माइंड वॉश किया, वह कई बार सेट पर आता था और अजीब हरकतें करता था।

[caption id="attachment_140471" align="alignnone" width="1141"]मुकेश बोले - फरमान अच्छा लड़का नहीं मुकेश बोले - फरमान अच्छा लड़का नहीं[/caption]

6 महीने का रिश्ता

एक्टर मुकेश पाल के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों की पहचान बहुत पुरानी नहीं है, बल्कि करीब 6 से 7 महीने पहले ही दोनों संपर्क में आए थे। मुकेश के मुताबिक, इतने कम समय में किसी रिश्ते का शादी तक पहुंच जाना फिल्म की पूरी टीम के लिए चौंकाने वाला था। जब इस शादी की खबर सामने आई तो फिल्म से जुड़े कई लोग हैरान रह गए। क्योंकि शूटिंग के दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी शादी हो जाएगी।

https://youtube.com/shorts/KKanAaOXKlo?si=oEnb53hqbIDrZuoB

Monalisa Wedding controversy: परिवार परेशान

मुकेश ने कहा, मोनालिसा के पिता जयसिंह अपनी बेटी को लेकर बेहद सजग रहते थे। वे अक्सर शूटिंग के दौरान भी उसके साथ रहते थे। मोनालिसा के पिता का सपना था कि उनकी बेटी बॉलीवुड में अपना नाम बनाए। लेकिन अचानक हुई इस शादी के बाद परिवार परेशान और चिंतित बताया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।