केरलम-असम में BJP का मेनिफेस्टो जारी - लव जिहाद पर एक्शन, राहुल बोले - बुजुर्गों...

kerala-election-manifesto-bjp-love-jihad-rahul-gandhi-pension

केरलम-असम में BJP का मेनिफेस्टो जारी - लव जिहाद पर एक्शन, राहुल बोले - बुजुर्गों को ₹3,000 पेंशन मिलेगी

केरलम-असम में bjp का मेनिफेस्टो जारी - लव जिहाद पर एक्शन राहुल बोले - बुजुर्गों को ₹3000 पेंशन मिलेगी

BJP Election Manifesto: केरलम के तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया गया। पार्टी ने कहा कि ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे। 

BJP का मेनिफेस्टो

BJP के वादें

70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को ₹3000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है। BJP ने इससे पहले असम के लिए भी मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें - 

  • लव जिहाद पर एक्शन
  • घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने
  • राज्य में UCC लागू करने
  • युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां 
  •  गरीब परिवारों को हर साल 2 मुफ्त LPG सिलेंडर
  • हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी

पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।

इसके अलावा सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्ड में सुधार करने की बात कही गई है। BJP ने अपने घोषणापत्र में तमिलनाडु को पानी और केरल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी वादा किया है।

BJP Election Manifesto: ‘विकसित केरलम’

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेनिफेस्टो जारी होने पर कहा- आज हम यहां ‘विकसित केरलम’ का घोषणापत्र प्रस्तुत करने के लिए जमा हुए। UDF और LDF ने कभी भी केरलम के लोगों की प्रगति में रुचि नहीं दिखाई।

बुजुर्गों को ₹3,000 पेंशन 

इधर, केरल के कोझिकोड में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर प्रदेष में बुजुर्गों को ₹3,000 पेंशन दी जाएगी। उनके लिए एक मंत्रालय भी बनाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा- जो भी युवा अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं, उन्हें 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन दिया जाएगा। ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम नाम से नई योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत हर परिवार को ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

[caption id="attachment_144292" align="alignnone" width="1092"]कोझिकोड में राहुल गांधी की जनसभा कोझिकोड में राहुल गांधी की जनसभा[/caption]

घुसपैठिए के खिलाफ लड़ाई

वहीं गुवाहाटी में BJP ने असम के लिए 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद रहे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- जब तक इस दुनिया में बांग्लादेश मौजूद है, तब तक घुसपैठिए आते ही रहेंगे। हमें घुसपैठियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। उन्हें खत्म करने का कोई डेडलाइन नहीं दे सकते। यह एक लगातार चलने वाली लड़ाई है।

[caption id="attachment_144293" align="alignnone" width="1131"]BJP ने असम के लिए 'संकल्प पत्र' जारी किया BJP ने असम के लिए 'संकल्प पत्र' जारी किया[/caption]

 हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा कि BJP 96-100 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 15-20 सीटें, AIUDF को 5-6 सीटें, रायजोर दल को 1-2 सीटें और AGP को 0-1 सीट मिलेगी।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।