कंगना ने राहुल को कहा टपोरी, कांग्रेस बोली - संसद स्टूडियो नहीं

kangana-ranaut-rahul-gandhi-tapori-remark-congress-reaction

कंगना ने राहुल को कहा टपोरी, कांग्रेस बोली - संसद स्टूडियो नहीं

कंगना ने राहुल को कहा टपोरी कांग्रेस बोली - संसद स्टूडियो नहीं

Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi: लोकसभा में भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान चर्चाओं में है। कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर कहा- राहुल गांधी को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। उन्होंने कहा- वह टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक में बात करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को भी परेशान करते हैं। कहते हैं- आजा…आजा। उन्हें अपनी बहन से व्यवहार करना सीखना चाहिए। 

https://youtube.com/shorts/WEuZSyF45xg?si=bZTYXkYGCHClqSHY

चाय-नाश्ता को लेकर आलोचना

कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल से देश के लोगों से माफी की मांग की है।

[caption id="attachment_141780" align="alignnone" width="1313"]मकर द्वार पर राहुल ने किया था चाय-नाश्ता मकर द्वार पर राहुल ने किया था चाय-नाश्ता[/caption]

‘कंगना को बोलने का अधिकार नहीं’

कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना पर कहा- कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने या सेलिब्रिटी होने से कोई इंसान अच्छा नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi: ‘संसद स्टूडियो नहीं’

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा- कंगना रनौत को लगता है कि संसद कोई स्टूडियो है, जहां अच्छे कपड़े पहनकर, पूरी तरह तैयार होकर और एक्टिंग करनी होती है। उन्हें क्यों लगता है कि राहुल गांधी टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं? राहुल यहां फिल्म बनाने नहीं आते हैं।

[caption id="attachment_141781" align="alignnone" width="1297"]पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह[/caption]

क्या बोले शाह?

इधर, अमित शाह ने 15 मार्च को असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए कौन-सी जगह सही होती है?

अमित शाह ने आगे कहा- संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध करना भी परंपरा नहीं है। लेकिन आप तो विरोध से भी दो कदम आगे बढ़ गए। आप वहां चाय और पकौड़े खा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

ट्रम्प को संसद से मंजूरी की आवश्यकता, राघव चड्ढा ने AAP छोड़ BJP में शामिल हुए, और सिंगर रिहाना भारत पहुंचीं।

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर जबरन शोषण किया।