Kamal Death Case: ‘सड़क नहीं, सिस्टम ने ली कमल की जान’, राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला

kamal-death-case-rahul-gandhi-delhi-government-attack

Kamal Death Case: ‘सड़क नहीं, सिस्टम ने ली कमल की जान’, राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला

kamal death case ‘सड़क नहीं सिस्टम ने ली कमल की जान’ राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर हमला

Kamal Death Case: दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर युवक कमल चंदानी की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सीधे तौर पर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और लालच से उपजी एक और मौत है। उन्होंने कहा कि देश में जवाबदेही की कमी अब जानलेवा बन चुकी है।

Kamal Death Case: 'दुर्घटना नहीं, व्यवस्था की विफलता है’

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा,
“हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की बीमारी ने फिर एक युवा की जान ले ली। एक बेटा, एक सपना, माता-पिता की पूरी दुनिया एक पल में उजड़ गई। इसे हादसा कहना सच से भागना है।” उन्होंने आगे लिखा कि असली दोषी सड़क नहीं, बल्कि वह सत्ता है जो जवाबदेही लेने से बचती रहती है। न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है और न ही किसी की अंतरात्मा जागती है।

Also Read-लोकसभा हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कसा

Kamal Death Case: पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

राहुल गांधी ने इंदौर के जहरीले पानी, नोएडा में युवराज की मौत, गिरते पुलों, रेल हादसों और बढ़ते प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक सिस्टम से जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ऐसे हादसे दोहराते रहेंगे। इस मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई भी सामने आई है। जल बोर्ड से जुड़े एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सड़क पर गड्ढा खोदने के बाद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

Also Read-गठबंधन से पूरी तरह इनकार, बंगाल की 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

क्या है पूरा मामला

कमल चंदानी गुरुवार रात करीब 10 बजे रोहिणी स्थित एक निजी बैंक से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में उसकी बाइक गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अगर सड़क पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रोशनी की व्यवस्था होती तो कमल की जान बच सकती थी। परिवार ने पुलिस पर भी समय पर मदद न करने के आरोप लगाए हैं।

संबंधित सामग्री

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

उत्तराखंड

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

चार धाम यात्रा के दौरान भद्रकाली पुलिस चौकी ने गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कड़ी की है, वाहनों की सघन चेकिंग और अशांति फैलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

मध्य प्रदेश

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। तेज रफ्तार कार पलटकर मकान से टकराई, पुलिस जांच जारी।

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

हरदोई के स्कूल प्रिंसिपल पर छात्र की मां से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, लोगों में नाराजगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को शादी से पहले गिरफ्तार किया गया। युवती ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, CM डॉ यादव ने किया  बैठक को संबोधित

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, CM डॉ यादव ने किया बैठक को संबोधित

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।