देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

भारत में गर्मी का प्रकोप

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच पहुंच गया है। सरकार ने कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म पारा 469°cup के 60 जिलों में चलेगी लू

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म |

देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बता दें कि पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच बना हुआ है। यूपी,राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C के पार चला गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा।

आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश

बता दें कि उत्तरप्रदेश के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है। और वाराणसी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंचा है। मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल में पारा 43°C रहा। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में हीटवेव के कारण आज से 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश हैं।

बात करें बिहार की तो 11 जिलों में रविवार को पारा 40°C के पार चला गया। प्रदेश में गर्मी के चलते दो मौतों की खबर है। आरा में एक प्राइवेट स्कूल की महिलाकर्मी और भोजपुर में महिला की मौत हो गई थी।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

28 अप्रैल:

बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।
29 अप्रैल:

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है।

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है।

संबंधित सामग्री

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

मध्य प्रदेश

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। तेज रफ्तार कार पलटकर मकान से टकराई, पुलिस जांच जारी।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद अपने पहले दौरे पर तारापुर पहुंचे और अफसरों को कड़े निर्देश जारी किए।