दिल्ली: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

kalakaji-temple-sewadars-murder-kalakaji-temple-incident-delhi-temple-murder

दिल्ली: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 दिल्ली कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या आरोपी गिरफ्तार

सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में दिखी खौ़फनाक घटना

  kalakaji temple sewadars murder kalakaji temple incident Delhi temple murder  नई दिल्ली: शुक्रवार रात दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 35 साल के योगेश सिंह (मृतक) उत्तर प्रदेश के हरदोई से थे और पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार के रूप में काम कर रहे थे। योगेश से चुन्नी और प्रसाद को लेकर आरोपियों का विवाद हुआ था। आरोपी दर्शन करने के बाद योगेश से प्रसाद और चुन्नी मांगने पहुंचे थे, लेकिन जब योगेश ने उन्हें तुरंत प्रसाद देने से मना किया, तो यह विवाद बढ़ गया। गुस्से में आए आरोपियों ने योगेश को पहले मुक्कों से मारा और फिर लाठियों से बुरी तरह पीटा। CCTV फुटेज में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक घायल सेवादार को डंडे से मार रहा था, जबकि दूसरा युवक एक और डंडा लेकर उसकी पिटाई कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपी की गिरफ्तारी

स्थानीय लोगों ने 30 साल के अतुल पांडे, निवासी दक्षिणपुरी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। kalakaji temple sewadars murder kalakaji temple incident Delhi temple murder 

मृतक के परिवार का हाल

मृतक योगेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो यूपी के हरदोई में रहते हैं। उनका परिवार अभी इस दुखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है।

घटना पर सेवादारों की प्रतिक्रिया

मंदिर के एक अन्य सेवादार राजू ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी मंदिर में आकर रौब दिखाया था। राजू के मुताबिक, जब आरोपी योगेश से प्रसाद के लिए दो मिनट रुकने को कहा तो वे गुस्से में आ गए और बाद में 10-15 युवक योगेश को धर्मशाला से खींचकर बाहर ले गए, जहां उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और मारा।

मंदिर में कोई मदद नहीं आई

घटना के दौरान, मंदिर में कई श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो में साफ देखा गया कि जब सेवादार पर डंडों से हमला किया जा रहा था, तब उसका शरीर हिलता नहीं था, जो यह बताता है कि वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। Read More :- इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।