इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी

indigo-boeing-777-lease-extended-till-feb-2026-dgca-nod

इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी

इंडिगो को बड़ी राहत टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी

यात्री हित में लिया गया फैसला

indigo sc st act fir training pilot आप दिल्ली या मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हैं, बोर्डिंग पास हाथ में लिए, और मंज़िल है इस्तांबुल। पर क्या आपने कभी सोचा कि आपकी सीधी फ्लाइट कैसे संभव हो पाती है? इसके पीछे एक बड़ा कनेक्शन है — इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस के बीच का लीज समझौता, जिसके अंतर्गत बोइंग 777 विमान भारत में उड़ान भरते हैं। अब तक इस समझौते का भविष्य अधर में था। लेकिन अब राहत की खबर है — DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस लीज को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। यानी अब ये करार फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।

 लीज एक्सटेंशन क्यों बना ज़रूरी?

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यह मंजूरी “एक बेहद अहम समय” पर मिली है। मौजूदा हालात में जब पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है, ऐसे में छोटे विमानों से इस्तांबुल जैसी लंबी दूरी की उड़ानें संभव नहीं। बोइंग 777 विमान लंबी दूरी के लिए ईंधन क्षमता और यात्री भार दोनों में सक्षम होते हैं। अगर ये विमान हटाए जाते, तो भारत से इस्तांबुल और उससे आगे की फ्लाइट्स बुरी तरह प्रभावित होतीं।

 क्यों पहले रोकी गई थी लीज?

इससे पहले 30 मई 2025 को DGCA ने कहा था कि यह लीज केवल 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाई जा रही है और उसके बाद इसमें कोई और विस्तार नहीं होगा। cropped-indigo.jpg

कारण?

तुर्किये (Turkey) ने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था और भारत के आतंकी ठिकानों पर हमलों की आलोचना की थी। इसके जवाब में भारत सरकार ने तुर्की की कंपनियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया, जिसमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द करना भी शामिल था।

हालात बदले, फैसला बदला

हालांकि इंडिगो ने DGCA से अपील की थी कि लीज को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया जाए, ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। DGCA ने इसी आधार पर यह आखिरी एक्सटेंशन मंजूर किया है। अब इंडिगो को अगले 6 महीनों में यह सुनिश्चित करना होगा कि वह टर्किश एयरलाइंस से डैम्प लीज (wet lease) को खत्म कर सके, और वैकल्पिक समाधान तैयार करे।

 वैकल्पिक रास्ते की मुश्किलें

इंडिगो छोटे A321 विमान इस्तांबुल रूट पर भेजने पर विचार कर रही थी, लेकिन यह योजना पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने के कारण कारगर नहीं रही। छोटे विमान लंबे रूट पर जरूरी फ्यूल लेकर नहीं उड़ सकते. ऐसे में पैसेंजर लोड और लागत दोनों पर असर पड़ता। Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही ! Read More:- महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा: मुंबई सबसे सेफ, दिल्ली-पटना में डर का साया

संबंधित सामग्री

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

राज्य

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

भोपाल के करोंद में अयातुल्लाह खामेनेई की याद में आयोजित ‘मजलिस-ए-ताज़ियत व इस्तेकामत’ में कई धर्मगुरुओं ने भाग लिया और उनके जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके योगदान से भारतीय लोक संस्कृति को विश्वव्यापी पहचान मिली।

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

देश-विदेश

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और दिल्ली में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई घर बह गए, यातायात बाधित हुआ और पर्यटक फंसे।

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

राज्य

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य ने पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकास किया है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।