INS तारागिरी आज नौसेना में शामिल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्टेल्थ युद्धपोत तैयार

ins-taragiri-joins-indian-navy-today

INS तारागिरी आज नौसेना में शामिल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्टेल्थ युद्धपोत तैयार

ins तारागिरी आज नौसेना में शामिल ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्टेल्थ युद्धपोत तैयार

भारतीय नौसेना को आज एक और बड़ी ताकत मिलने जा रही है। INS तारागिरी को शुक्रवार को विशाखापत्तनम में औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस है युद्धपोत

INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 17A के तहत तैयार किया है। यह युद्धपोत अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों से लैस है.इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, एमएफ-स्टार रडार, मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम, 76 मिमी गन, क्लोज-इन वेपन सिस्टम, पनडुब्बी रोधी रॉकेट और टॉरपीडो शामिल हैं।

नीलगिरि क्लास का चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट

यह युद्धपोत नीलगिरि क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 7 अत्याधुनिक युद्धपोत तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की समुद्री चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.नई INS तारागिरी, पुराने ‘तारागिरी’ का उन्नत संस्करण है, जिसने 1980 से 2013 तक भारतीय नौसेना में सेवा दी थी। नया वर्जन बेहतर स्टेल्थ तकनीक, ऑटोमेशन और अधिक मारक क्षमता से लैस है।

निर्माण समय में आई कमी

प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाए जा रहे युद्धपोतों के निर्माण समय में भी कमी आई है। जहां पहले जहाज ‘नीलगिरि’ को बनने में 93 महीने लगे थे, वहीं तारागिरी को 81 महीनों में तैयार किया गया है.पिछले 11 महीनों में यह इस प्रोजेक्ट का चौथा जहाज है, जो नौसेना को मिला है।

‘मेक इन इंडिया’ को मिला बढ़ावा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना में करीब 75 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी है और इसमें 200 से अधिक MSME जुड़े हुए हैं.बाकी तीन युद्धपोतों को अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से नौसेना को सौंपा जाएगा, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।