देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

india-school-education-teacher-student-ratio-education-report-2025

देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

कल्पना कीजिए एक स्कूल का गेट, जंग लगा हुआ ताला और अंदर उगे हुए घास के ढेर। क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड पर आखिरी बार कोई क्या लिख गया था ये भी अब धुंधला हो चुका है। और फिर दूसरी तस्वीर एक क्लासरूम जहां एक अकेला टीचर है, और स्कूल की घंटी तो बजती है, लेकिन छात्र गिने-चुने हैं। india school education teacher student ratio education report 2025 देश में पहली बार शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची है। लेकिन उसी देश में 8 हजार स्कूल ऐसे हैं जहां कोई बच्चा पढ़ने ही नहीं आता। 1 लाख से ज्यादा स्कूलों में तो बस एक अकेला टीचर ही काम चला रहा है। क्या यही है वो "शिक्षित भारत" जिसकी हम बात करते हैं?

वास्तविकता: संख्या के पीछे छुपा दर्द

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE+) की ताज़ा रिपोर्ट ने जो तस्वीर पेश की है, वो हमारे भविष्य पर सवाल उठाती है। 1,04,125 स्कूलों में सिर्फ एक टीचर, यानी वही पढ़ाए, वही एडमिन का काम देखे, वही रिपोर्ट बनाए, और वही कभी-कभी स्कूल की सफाई भी कर दे। 8,000 से ज्यादा स्कूलों में कोई छात्र ही नहीं है। सोचिए, एक इमारत खड़ी है, झंडा भी है, लेकिन राष्ट्रगान गाने वाला कोई नहीं।

महिला शिक्षकों की संख्या बढ़ी, पर असमानता अभी बाकी

पिछले दशक में महिला शिक्षकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है अब वे 54 लाख से ज्यादा हैं। यह निश्चित ही एक सकारात्मक बदलाव है। लेकिन अगर झारखंड जैसे राज्यों में एक टीचर को औसतन 47 बच्चों को पढ़ाना पड़ता है, जबकि सिक्किम में यह संख्या सिर्फ 7 है तो क्या यह समान अवसर की तस्वीर है?

आशा की किरणें भी हैं, मगर संघर्ष लंबा है

कुछ आँकड़े दिल को राहत भी देते हैं। जैसे कि ड्रॉपआउट रेट में गिरावट आई है रिटेंशन रेट में बढ़ोतरी हुई है और प्यूपिल-टीचर रेश्यो भी सुधर कर अब 21:1 हो गया है लेकिन असली सवाल ये है क्या ये आंकड़े ज़मीन पर भी महसूस हो रहे हैं? क्या एक गरीब ग्रामीण छात्र, जो रोज़ 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आता है, उसे वही गुणवत्ता मिलती है जो शहर के किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले को मिलती है?

शहरी-ग्रामीण: ट्यूशन पर निर्भरता

एक और चौंकाने वाला डेटा सामने आया है हर 4 में से 1 बच्चा ट्यूशन ले रहा है। शहरों में 30.7% बच्चे, जबकि गांवों में 25.5% बच्चे ट्यूशन पर निर्भर हैं। यानी जो शिक्षा स्कूल में मिलनी चाहिए, वो अब प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स दे रहे हैं पैसे लेकर। क्या ये हमारे सरकारी स्कूलों पर अविश्वास का संकेत नहीं? CM Rise School

समय है सिर्फ आंकड़े गिनने का नहीं, ज़मीन पर काम करने का

1 करोड़ शिक्षक होना गर्व की बात हो सकती है, लेकिन जब 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं है, तो यह गर्व कड़वाहट में बदल जाता है।शिक्षा का असली मकसद एक भवन या आंकड़ा नहीं है। शिक्षा वो शक्ति है जो एक किसान के बेटे को डॉक्टर बना सकती है, एक मज़दूर की बेटी को अफसर। आज जरूरत है नीतियों से ज़्यादा नीतियों के लागू होने की। आंकड़ों से ज़्यादा उनके पीछे छिपी हकीकत को समझने की। Read More :- इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।