घबराइए नही.. भारत आया तेल और LPG, UN जल्द करेगा बैठक

india-oil-lpg-supply-un-emergency-meeting

घबराइए नही.. भारत आया तेल और LPG, UN जल्द करेगा बैठक

घबराइए नही भारत आया तेल और lpg un जल्द करेगा बैठक

India Oil and LPG Supply: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा। टैंकर जग लाडकी गुजरात के अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पर पहुंचा। 

जहाज में लगभग 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है। यह कार्गो UAR से मंगाया गया था और इसे फुजैराह बंदरगाह पर लादा गया। कुल 274.19 मीटर लंबाई और 50.04 मीटर चौड़ाई वाले इस जहाज का डेडवेट टन भार लगभग 164,716 टन और सकल टन भार लगभग 84,735 टन है।

[caption id="attachment_141707" align="alignnone" width="1271"]जग लाडकी जहाज जग लाडकी जहाज[/caption]

 होर्मुज स्ट्रेट पार कर आया जहाज

 यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया। इसपर लगभग 5.8–6 लाख बैरल कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल यानी करीब 90 करोड़ लीटर तेल की खपत होती है। इससे पहले मंगलवार को देश का नंदा देवी जहाज गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा था। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लाई गई है।

वहीं, भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंचा था। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

[caption id="attachment_141708" align="alignnone" width="1284"]शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंचा था। शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंचा था।[/caption]

100 से ज्यादा मिसाइल

ईरान ने इजराइल की राजधानी समेत 100 से ज्यादा जगहों पर मंगलवार रात को मिसाइल अटैक किया। ईरान का कहना है कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है। इसी बीच अमेरिका ने बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कोशिश में समुद्र किनारे बने ईरानी मिसाइल ठिकानों पर करीब 2200 किलो वजनी बम गिराया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को तबाह कर देता है।

[caption id="attachment_141710" align="alignnone" width="1287"]लेबनान में गिरी मिसाइल लेबनान में गिरी मिसाइल[/caption]

India Oil and LPG Supply: हमास ने की निंदा

इधर, हमास ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत की निंदा करते हुए इसे धोखा बताया, और लारीजानी की मौत पर संवेदना जताई है। हमास ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल की कार्रवाई पूरे इलाकें को निशाना बनाने वाला अपराध है। इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ेगा।

[caption id="attachment_141709" align="alignnone" width="1311"]ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी[/caption]

UN की बैठक

UN की समुद्री संस्था इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO) खाड़ी इलाके के हालात पर इमरजेंसी बैठक करने वाली है। यह बैठक इसलिए बुलाई गई क्योंकि जंग की वजह से जहाजों और वहां काम करने वाले लोग खतरे में है। इस बैठक में कई देश हिस्सा लेंगे और बड़े फैसले भी हो सकते हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और खाड़ी देश चाहते हैं कि ईरान के हमलों और होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश की निंदा की जाए। वहीं जापान, पनामा, सिंगापुर और UAE जैसे देश चाहते हैं कि फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक सही प्लान बनाया जाए।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।