गर्लफ्रेंड के जरीए एल मेंचो तक कैसे पहुंची मेक्सिको की सेना, 20 राज्यों में हिंसा

how-mexican-army-tracked-el-mencho-girlfriend-violence-20-states

गर्लफ्रेंड के जरीए एल मेंचो तक कैसे पहुंची मेक्सिको की सेना, 20 राज्यों में हिंसा

गर्लफ्रेंड के जरीए एल मेंचो तक कैसे पहुंची मेक्सिको की सेना 20 राज्यों में हिंसा

mexican army el mencho: मैक्सिको सेना ने देश के सबसे वांटेड ड्रग माफिया सरगना "एल मेंचो" को मार गिराया और सबसे खास बात है कि उस कुख्यात ड्रग लॉर्ड तक पहुंचने के लिए उसकी एक गर्लफ्रेंड ने सेना का साथ दिया। 59 साल के एल मेंचो का असली नाम नेमेसियो ओसेगुएरा रुबेन सर्वांटेस था और वह कुख्यात जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। काफी वक्त से उसकी तलाश थी। वह पश्चिमी मेक्सिको के गांव तापाल्पा में छिपा हुआ था। 

20 राज्यों में हिंसा

रविवार को सैनिकों के साथ मुठभेड़ में वह घायल हुआ। इसके बाद उसे एयरलिफट किया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में बवाल शुरू हो गया। बदला लेने के लिए मेंचो के समर्थकों ने आगजनी की हाईवे जाम कर दिए। हालात इतने खराब हो गए की स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े। मेंचो के समर्थकों ने 20 राज्यों में हिंसा फैलाई। कई जगह रोडब्लॉक लगाए, गाड़ियों और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में आग लगा दी।

[caption id="attachment_137167" align="alignnone" width="1332"]20 राज्यों में हिंसा 20 राज्यों में हिंसा[/caption]

32 लोगों की मौत

जालिस्को में लॉकडाउन के हालात हैं। बता दे, ये शहर फीफा 2026 के मेजबान शहरों में शामिल है। अलग-अलग शहरों में कम से कम 32 लोगों की मौतें हुईं हैं, जिसमें 25 सैनिक शामिल है। ऑपरेशन के दौरान सेना ने बख्तरबंद गाड़ियां और रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए। मेंचो के साथ 8 आरोपी और भी मारे गए।

गर्लफ्रेंड बनी सहारा

रिपोर्ट के अनुसार सेना का ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब मैक्सिको की सैन्य खुफिया एजेंसियों को पता चला कि एल मेंचो की एक गर्लफ्रेंड तापाल्पा में उससे मिलने वाली है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना के नॉर्दर्न कमांड ने भी सहायता की। तापाल्पा, मैक्सिको की जालिस्को की राजधानी ग्वाडलहारा से लगभग 130 किलोमीटर दूर है।  रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने बताया कि यह गर्लफ्रेंड एल मेंचो की कई रोमैंटिक पार्टनर्स में से एक थी। वह एल मेंचो के एक भरोसेमंद व्यक्ति के द्वारा यहां तापाल्पा के एक घर में लाई गई। शनिवार को वह मेंचो से मिली और फिर वहां से चली गई। एल मेंचो अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ उसी घर में रुका रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

mexican army el mencho: मेंचो पर हमला

नेशनल गार्ड की स्पेशल इमीडिएट रिएक्शन फोर्स ने जमीन और हवाई दोनों तरीकों से रविवार को हमला करने की योजना बनाई। सैनिकों ने गुप्त रूप से इलाके को घेरा ताकि ऑपरेशन चला सकें। जब उन्हें पता चल गया कि एल मेंचो वहीं मौजूद है, तो उन्होंने उस घर पर छापा मारने का फैसला लिया, और पकड़ा गया। 

कौन था एल मेंचो?

रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जालिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में भी है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ का इनाम रखा था। राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे।

[caption id="attachment_137168" align="alignnone" width="1336"]ड्रग तस्करी का बादशाह एल मेंचो ड्रग तस्करी का बादशाह एल मेंचो[/caption]

ड्रग तस्करी नेटवर्क 

बता दे कि, मेक्सिको दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का गढ़ माना जाता है, जहां से कोकीन, हेरोइन, मेथ और फेंटेनाइल जैसे बेहद खतरनाक ड्रग अमेरिका तक पहुंचाएं जाते है। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक देश में ड्रग्स की सबसे बड़ी सप्लाई मेक्सिकन कार्टेल्स के जरिए होती है। इधर, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग मार्केट है। हर साल लाखों लोग नशे का शिकार होते हैं और फेंटेनाइल जैसी दवाओं से हजारों लोगों की मौतें होती हैं। अमेरिकी सरकार पर लगातार दबाव रहता है कि ड्रग तस्करी पर सख्त कदम उठाए और इसी वजह से उसकी नजर मेक्सिको में मौजूद कार्टेल्स पर रहती है।

[caption id="attachment_137169" align="alignnone" width="1347"]ड्रग तस्करी नेटवर्क का गढ़ मेक्सिको ड्रग तस्करी नेटवर्क का गढ़ मेक्सिको[/caption]

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।