ईरान ने खोला हॉर्मुज: भारत के जहाजों की सीधी एंट्री..

hormuz-strait-india-oil-supply-iran-permission-news

ईरान ने खोला हॉर्मुज: भारत के जहाजों की सीधी एंट्री..

ईरान ने खोला हॉर्मुज भारत के जहाजों की सीधी एंट्री

Hormuz Strait India Oil Supply: भारत, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पश्चिम एशिया पर काफी निर्भर है, इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है.पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. ईरान ने भारत समेत कुछ "मित्र देशों" को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्म्यूज़ से कमर्शियल जहाजों के गुजरने की अनुमति दी है.

ईरान के विदेश मंत्री का बयान -

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास आरागची के अनुसार, भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान को भी इस अहम समुद्री मार्ग से ट्रांजिट की अनुमति दी गई है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इस जलमार्ग पर आंशिक नियंत्रण कड़ा कर दिया है.

ग्लोबल बाजार में उथल-पुथल -

हॉर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है, दुनिया के करीब 20% तेल और एलएनजी आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है. इस पर तनाव बढ़ने से ग्लोबल तेल और गैस कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. हालांकि, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसके विरोधी देशों और उनके सहयोगियों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ईरान ने कहा कि क्षेत्र युद्ध की स्थिति में है और ऐसे में "दुश्मन देशों" के जहाजों को अनुमति देना संभव नहीं है.

अमेरिका की चेतावनी -

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने जलमार्ग को पूरी तरह से नहीं खोला तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. हॉर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी और ओमान एलएनजी आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है इस पर तनाव बढ़ने घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुऐ है ,नई दिल्ली ने हाल के दिनों में कूटनीतिक स्तर पर प्रयास तेज किए हैं ताकि क्षेत्र में तनाव कम हो और ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो. एक्सपर्टीज का मानना है कि यदि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान जारी रहता है, तो इसका असर भारत समेत कई देशों की ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर पड़ सकता है. Read Also:- Iran Opens Hormuz for 5 Countries  

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।